बढ़ती वारदातों को रोकने के लिए मेयर ने मांगा सहयोग
- कहा, लोगों को जागरूक करने के लिए उठाए जाएं सख्त कदम जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : शहर में
- कहा, लोगों को जागरूक करने के लिए उठाए जाएं सख्त कदम
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : शहर में बढ़ रही वारदातों पर लगाम लगाने को लेकर मेयर आशा जसवाल ने शुक्रवार को नगर निगम में महिला सशक्तीकरण समिति की एक विशेष बैठक बुलाई गई। बैठक में शहर में हो रही वारदातों एवं महिला सशक्तिकरण पर चर्चा की गई। बैठक में सभी लोगों ने यह सुझाव दिया कि एक अभियान को स्वच्छ भारत मिशन के रूप में स्वच्छ मन के रूप में शुरू किया जाना चाहिए और इस समय आलोचना के बजाय पुलिस का समर्थन करना चाहिए। वहीं इस मौके पर नागरिकों की समस्याओं को हल करने के लिए नगर पार्षदों की एक समिति का गठन किया जाना चाहिए। वहीं बागवानी विभाग से अनुरोध किया गया कि शहर में सभी पार्को को दौरा किया जाए। पार्को में घास को काट दें, ताकि ये जंगल न बन गए हैं। वहीं समाज और नगर पार्षदों से एक समिति गठित की जाएगी। जोकि स्कूल, कॉलेजों, संस्थानों, कार्यस्थलों सहित समाज के प्रत्येक भाग में महिलाओं की शिकायतों पर नजर रखेगी। इन घटनाओं को रोकने के लिए समाज को शिक्षित किया जाना चाहिए।
मीटिंग में ये रहे मौजूद
इस बैठक में महिला सशक्तिकरण समिति के अध्यक्ष राजबला मलिक, कमला शर्मा, रविंदर कौर, चंदरवती शुक्ला, फार्मिला, हेरा नेगी, डॉ. ज्योतस्ना विंग, हरजिंदर कौर, सुभाष चावला, चंद्रमुखी शर्मा, डॉ. अमृत तिवारी, रघुवीर अरोड़ा, फॉसवेक के अध्यक्ष बलजिंदर सिंह बिट्टू, रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन आरडब्ल्यूए सेक्टर-21 के अध्यक्ष संदीप भल्ला, सीनियर एडवोकेट पूरण सिंह हुंडल, अतुल खन्ना, शहर की एनजीओ की चेयरमैन डॉ. दीप्ति, एडवोकेट अंचल शर्मा, मनजीत के संधू, सरबजीत कौर, अशोक चौहान, आरएस बस्सी, नगर निगम के महिला कर्मचारी और अन्य संबंधित अधिकारी मौजद रहे।