कृष्ण कुमार बने सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : सेक्टर 17 नगर निगम के ऑफिस में रविवार को सफाई कर्मचारी यूनियन के
By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Apr 2017 09:09 PM (IST)Updated: Sun, 23 Apr 2017 09:09 PM (IST)
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : सेक्टर 17 नगर निगम के ऑफिस में रविवार को सफाई कर्मचारी यूनियन के चुनाव हुए। इन चुनाव में सफाई कर्मचारियों ने कृष्ण कुमार चड्ढा को प्रधान चुना है। सफाई कर्मचारियों के कुल वोट 1109 थे, जिसमें चढ्डा को 341 वोट पड़े हैं। इस चुनाव में उनका मुकाबला पूर्व प्रधान शाम घावरी, मदन और सुनील से था। कृष्ण कुमार चढ्डा ने बताया ने कि जिन सफाई कर्मचारियों की नौकरी के दौरान मौत हो गई है, उनके आश्रितों को नौकरी मिले यह उनकी प्राथमिकता रहेगी। इसके अलावा ठेका कर्मचारियों की जगह नियमित कर्मचारियों की भर्ती हो, इसके लिए भी संघर्ष किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें