भोलेनाथ के रंग में रंगे मंदिर
जागरण संवाददाता, पंचकूला महाशिवरात्रि के चलते बुधवार को गीता मंदिर सेक्टर 11 की ओर से ि
जागरण संवाददाता, पंचकूला महाशिवरात्रि के चलते बुधवार को गीता मंदिर सेक्टर 11 की ओर से विशाल शोभा यात्रा निकाली गई, जोकि शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरी। शोभा यात्रा को मंदिर कमेटी के प्रधान देवेंद्र धवन ने झडी दिखाकर रवाना किया। महिला कीर्तन मंडल की प्रधान बिमला देवी, शैली एवं अन्य महिलाएं कीतर्न करती नजर आई। इस दौरान भोलेनाथ की महिमा का गुणगान किया जा रहा था। देवेंद्र धवन एवं बिमला देवी ने बताया कि 24 फरवरी को गीता मंदिर में महाशिवरात्रि पर भव्य आयोजन होंगे और भारी संख्या में लोग मंदिर में भोलेनाथ के दर्शन करने पहुंचेंगे। वहीं श्री स्वामी राम फाऊंडेशन ट्रस्ट द्वारा महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सेक्टर 10 स्थित श्री पारसमणि सिद्धेश्वर मंदिर (पारेवाला) में 24 फरवरी को महाशिवरात्रि पूजन होगा। मंदिर के प्रधान सतीश चावला ने बताया कि शुक्रवार को महारुद्राभिषेक एवं चारों पहर की पूजा रात 8 बजे से प्रात: 4 बजे तक होगी। शनिवार 25 फरवरी को हवन प्रात: 5 बजे होगा। सतीश चावला ने बताया कि जो भी व्यक्ति चार प्रहर की पूजा करवाना चाहें, वह मंदिर में आकर संपर्क भी करते हैं। सेक्टर 9, 19, 12ए सहित अन्य मंदिरों को सजाया गया है। मंदिरों में लड़ियां लगाई गई हैं।