आर्मी वेलफेयर फंड के लिए किया धन जुटाया
जागरण संवाददाता,चंडीगढ़ पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में सेक्टर 49 के
By JagranEdited By: Published: Wed, 22 Feb 2017 07:26 PM (IST)Updated: Wed, 22 Feb 2017 07:26 PM (IST)
जागरण संवाददाता,चंडीगढ़
पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में सेक्टर 49 के सामुदायिक केंद्र में एक समारोह का आयोजन हुआ। सिंडीकेट बैंक के साथ मिलकर आयोजित इस समारोह में देश के शहीद सैनिकों के परिजनों के लिए आर्मी वेलफेयर फंड बैटल कैजुअलटी के लिए फंड एकत्रित किया गया। इस समारोह में वार्ड 13 की पार्षद एवं पूर्व वरिष्ठ उप महापौर हीरा नेगी ने लोगों से एक लाख रुपए का फंड एकत्रित किया। यह कार्यक्रम पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में आयोजित किया गया था। इस अवसर पर वार्ड 13 की रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन और सिंडीकेट बैंक के अधिकारियों के अलावा स्थानीय गणमान्य लोग शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें