बलटाना में गला दबाकर पत्नी की हत्या
संस, जीरकपुर : बलटाना में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। मह
संस, जीरकपुर : बलटाना में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। महिला के परिजनों पति राकेश कुमार पर उसे मारने का आरोप लगाया है। सुनीता (32) का विवाह 11 वर्ष पूर्व राकेश कुमार निवासी मकान नंबर-21 प्रेम विहार बलटाना से हुआ था। बीते दिनों वह पति राकेश से किसी बात को लेकर झगड़ा करके अपने परिजनों के पास चंडीगढ़ चली गई थी। राकेश उसे बीते शुक्रवार को मनाकर घर ले आया था। वह पंचकूला एक फैक्ट्री में नौकरी करता है। सोमवार रात को वह अपनी नौकरी पर था तो किसी ने लगभग साढे़ दस बजे उसे सूचना दी कि पत्नी घर में बेसुध पड़ी है, जिसके बाद वह तुरंत घर पहुंचा और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने महिला डेराबस्सी अस्पताल पहुंचाया, जहा डॉक्टरों ने जाच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
पिता का आरोप : एक अन्य महिला से आरोपी के संबंध
मृतका के पिता सूरज गुप्ता ने बताया कि उनके दामाद राकेश ने ही बेटी का कत्ल किया है। राकेश का मृतक की चाची से संबंध है जिसको लेकर दोनों में झगड़ा होता है। सुनीता को कोई बच्चा नहीं था। उसे गला दबाकर मारा गया है। चौकी इंचार्ज नरपिंदपाल सिंह ने बताया कि पिता के बयानों के आधार पर पुलिस मामले की जाच में जुट गई है। शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।