रघुनाथराय आर्य को टंकारा ट्रस्ट ने किया सम्मानित
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : रघुनाथराय आर्य को टंकारा ट्रस्ट ने समाज को दिए जा रहे उनके सराहनीय योगदान
By JagranEdited By: Published: Tue, 28 Mar 2017 01:09 AM (IST)Updated: Tue, 28 Mar 2017 01:09 AM (IST)
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : रघुनाथराय आर्य को टंकारा ट्रस्ट ने समाज को दिए जा रहे उनके सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया है। केंद्रीय आर्य सभा चंडीगढ़ के सचिव आर्य और उनकी पत्नी ईश्वरी हिंदुजा पिछले कई वर्षो से गरीब और अहसहाय लोगों की मदद कर रहे हैं। आर्य समाज सेक्टर 7 में रहने वाला यह परिवार पर्यावरण को स्वच्छ बनाने और अनपढ़ता को दूर करने के लिए भरसक प्रयास कर रहा है। इनकी पूरी दिनचर्या अपने लिए नहीं बल्कि समाज कल्याण के लिए होती है। आर्य हरियाणा सरकार से अधिकारी, ईश्वरी हिंदुजा चंडीगढ़ के शिक्षा विभाग से शिक्षिका के पद से सेवानिवृत्त हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें