कमरों से बाहर निकल नोटबंदी का असर देखे भाजपा नेता : छाबड़ा
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : चंडीगढ़ काग्रेस के अध्यक्ष व पूर्व मेयर प्रदीप छाबड़ा ने भाजपा नेताओं को च
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : चंडीगढ़ काग्रेस के अध्यक्ष व पूर्व मेयर प्रदीप छाबड़ा ने भाजपा नेताओं को चुनौती देते हुए कहा कि उन्हें बंद कमरों से अब निकलना चाहिए और देखना चाहिए कि नोटबंदी से शहर की जनता कितनी परेशान हो रही है। छाबड़ा ने पूरे शहर में अलग-अलग जगहों पर काग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में रैलियों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा नेताओं को घरों के अंदर बैठकर जनता की परेशानिया नहीं दिख रही हैं। बंद कमरों में बैठकर उन्हें लग रहा है कि सब कुछ ठीक है लेकिन सच्चाई यह है कि पूरे शहर में हाहाकार मचा हुआ है। जनता लाइनों में है और भाजपा के नेता न जाने किस भ्रम में जी रहे हैं। अब जनता उन्हें पूरा सबक सिखाने का मन बना चुकी है। नोटबंदी के एक महीने बाद भी लोगों के लिए परेशानी के दिन रहे हैं। उधर, वार्ड नंबर तीन से प्रत्याशी रितु छाबड़ा के समर्थन में पदयात्रा का दौर जारी रहा। पदयात्रा के दौरान रितु छाबड़ा ने कहा कि नगर निगम के चुनाव में जहा काग्रेस अपने पिछले 15 साल के दौरान किए गए विकास के नाम पर वोट माग रही है, वहीं, भाजपा के नेताओं के पास जनता के बीच में जाने के लिए कुछ नहीं है। नोटबंदी के फैसले से आम लोगों को मुश्किल हो रही है। विकास के नाम पर काग्रेस चुनाव लड़ रही है और भारी बहुमत से जीत हासिल की जाएगी। चंडीगढ़ के लिए अभी तक इस सरकार ने कुछ नहीं किया है और आज विकास के लिए पैसों की कमी आड़े आ रही है। नोटबंदी से आम जनता अपने रोजमर्रा के काम तो दूर शादी विवाह आदि भी नहीं करा पा रहे हैं।