केंद्र व निगम में भाजपा, फिर भी बदहाली : भाटिया
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर-21 से काग्रेस प्रत्याशी जितेंदर भाटिया ने व
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर-21 से काग्रेस प्रत्याशी जितेंदर भाटिया ने वीरवार को अपने चुनाव प्रचार के दौरान सेक्टर-32 और 46 के सरकारी मकानों, कोठियों और बाजारों में जाकर लोगों के साथ संपर्क साधा। उन्होंने वार्ड के लोगों को बताया कि किस तरीके से भाजपा ने इलाके के विकास के नाम पर आम जनता के साथ धोखा किया है। उन्होंने वार्ड के लोगों से अपील की कि इस बार मुझ पर विश्वास करके अपना कीमती वोट काग्रेस के हाथ पर डालकर विजयी बनाएं ताकि वह वार्ड में सही मायने में विकास करवा सके। उन्होंने जनता को वार्ड में फैली गंदगी का आलम, बंद पड़े मेनहोल/गटर दिखाए। सरकार द्वारा चलाए स्वच्छ भारत अभियान के बावजूद वार्ड में स्वच्छता का नामोनिशान नहीं है। जतिंदर भाटिया ने लोगों को बताया कि पाकरें की हालत भी बद से बदतर है। सुबह 08 बजे से ही चुनाव प्रचार अभियान को तेज करते हुए जतिंदर भाटिया ने वार्ड के विकास हेतु वोट डालने की अपील की और वादा किया कि वार्ड का बाशिदा होने के नाते यहां के विकास को अनदेखा नहीं होने देंगे।