गावों की उपेक्षा पर भाजपा पर बरसे छाबड़ा
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : गावों के लोगों के साथ भाजपा सरकार द्वारा की जा रहे अन्याय व धोखेबाजी के ख
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : गावों के लोगों के साथ भाजपा सरकार द्वारा की जा रहे अन्याय व धोखेबाजी के खिलाफ शनिवार को चंडीगढ़ काग्रेस ने पलसौरा में विशाल रैली की। रैली को संबोधित करते हुए चंडीगढ़ काग्रेस के अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा के अलावा अन्य नेताओं ने भी केंद्र सरकार के अलावा भाजपा के स्थानीय नेताओं व सासद को भी गावों की उपेक्षा करने पर जोरदार तरीके से घेरा। छाबड़ा ने कहा है कि भाजपा की सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। उन्होंने कहा कि गावों के लोगों को भाजपा सरकार छलने के अलावा कुछ नहीं किया है. लाल डोरा के विस्तार की बात तो दूर भाजपा की सरकार ने मकानों को तोड़ना शुरू कर दिया। आज हर गाव के लोगों पर तलवार लटकी है। चंडीगढ़ के गावों के लोगों को जो हक पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाधी ने दिलाया था उसे भाजपा की यह सरकार छीनने में लगी है। भाजपा की सरकार ने आज गावों के न सिर्फ अधिकारों का हनन किया है, बल्कि उन्हें दोयम दर्जे का बना दिया है।
टंडन और किरण खेर रही निशाने पर
स्थानीय पार्षद दर्शन गर्ग ने स्थानीय सासद किरण खेर व भाजपा के अध्यक्ष संजय टंडन पर निशाना साधते हुए उन्हें गावों वालों की दुर्दशा के लिए जिम्मेदार ठहराया। जिला काग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष बलबीर शर्मा ने कहा है कि संजय टंडन जैसे नेता सबसे पहले अपना हित सोचते हैं और गावों का बाद में। अपने फायदे के लिए लाल डोरा के बाहर किए जा रहे अवैध निर्माण को रुकवाया, क्योंकि वे खुद अपने प्लाट पर अवैध निर्माण करा रहे थे। उन्हें पूरे गाववालों के चिंता नहीं थी क्योंकि यदि होती तो वे खुद सबसे पहले लोगों के लिए लालडोरा का विस्तार कराते। इसी तरह किरण खेर भी अपने वादे को पुरा करने में नाकाम रही है। चुनाव के पहले खेर ने गावों में जाकर लोगों से झूठ बोलकर वोट मागे और अब गावों की तरफ रुख भी नहीं कर रही हैं। मौके पर दविंदर लुभाना भूपिंदर बढेरी, बलबीर शर्मा, मंजीत चौहा, केसर सिंह, गुरचरण काला, जीत बहलाना, कुलदीप सैनी, गुरदयाल सिंह बुड़ैल, रामकरन कैम्बवाला, गुरदीप अटवा, करणवीर राणा, गुरबख्स रावत, राजीव मौदगिल, अजय जोशी, संदीप भारद्वाज, रजनी तलवार, ओपी वर्मा, रमेश आहूजा , विनोद शर्मा, जतिंदर यादव, अमरजीत गुजराल, सोहन लाल वैद्य आदि नेता मौजूद रहे।