जीएमएचएस-34 में कच्चीपुड़ी नृत्य से बांधा समां
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल सेक्टर-34 में कुच्चीपुड़ी नृत्य का आयोजन किया गय
By Edited By: Published: Fri, 29 Jul 2016 07:21 PM (IST)Updated: Fri, 29 Jul 2016 07:21 PM (IST)
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल सेक्टर-34 में कुच्चीपुड़ी नृत्य का आयोजन किया गया। मौके पर नृत्य की प्रस्तुति प्रसिद्ध कलाकार लक्ष्मी रेड्डी ने दी। जिसमें उन्होंने भारत के पुराने इतिहास को फिर से जिंदा कर दिया। नृत्य का अध्यापकों और विद्यार्थियों द्वारा जमकर इंजॉय किया गया। कार्यक्रम के अंत में अध्यापकों बच्चों ने इस नृत्य के बारे में कलाकार से प्रश्न भी पूछे। हेडमास्टर डॉक्टर विनोद शर्मा ने कहा कि भारतीय लोक नृत्य बहुत ही अमीर है। कुच्चीपुड़ी नृत्य भी उन्हीं में से एक है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें