अलांते मॉल और कैंबवाला में छेड़छाड़ करने वाले दो मनचले काबू
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : अलांते मॉल और कैंबवाला के वाइन शॉप के पास युवतियों से शारीरिक छेड़छाड़ करने
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : अलांते मॉल और कैंबवाला के वाइन शॉप के पास युवतियों से शारीरिक छेड़छाड़ करने वाले दो मनचले युवकों को पुलिस ने बुधवार को काबू कर लिया। मॉल में पकड़े मनचले की पहचान जालंधर के अर्जुन और कैंबवाला में पकड़े गए आरोपी की पहचान कैथल निवासी अनिल के रूप में हुई है। इंडस्ट्रियल एरिया और सेक्टर-3 थाना पुलिस ने दोनों युवकों पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है। पहली छेड़छाड़ की वारदात अलांते मॉल में हुई। सेक्टर-37 निवासी 40 वर्षीय रिशु व्यास ने बताया कि कुछ युवतियां फन सिटी में घूमने आई थी। इस दौरान एक मनचला एक युवती से छेड़छाड़ करने लगा। उन्होंने मामले की शिकायत सिक्योरिटी गार्ड से की। सिक्योरिटी गार्ड ने मनचले युवक को पकड़कर इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस के हवाले कर दिया। दूसरी वारदात कैंबवाला के वाइन शॉप के पास हुई। कैंबवाला निवासी एक युवती वाइन शॉप के पास से गुजर रही थी। इतने मे मनचला युवक लड़की के साथ छेड़छाड़ करने लगा। लड़की ने शोर मचाया और लोगों ने आरोपी को पकड़कर मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छेड़छाड़ करने वाले कैथल निवासी अनिल कुमार को दबोच लिया।