पहला दिन:26 नवजात बच्चों के बर्थ सर्टिफिकेट से लिंक हुआ आधार कार्ड
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़्र : हरियाणा राज्य के बाद चंडीगढ़ ऐसा पहला केंद्र शासित प्रदेश है,जहां आधार
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़्र : हरियाणा राज्य के बाद चंडीगढ़ ऐसा पहला केंद्र शासित प्रदेश है,जहां आधार बेस्ड बर्थ रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिसके चलते अब नवजात बच्चों के जन्म,बर्थ सर्टिफिकेट के आधार पर ही उनका आधार कार्ड लिंक होना शुरू हो गया है। बीती 28 तारीख को शुरू हुई इस प्रक्रिया के पहले ही दिन 26 नवजात बच्चों के बर्थ सर्टिफिकेट के आधार पर उनका आधार कार्ड लिंक किया गया। साथ ही पेरेंट्स के आधार कार्ड नंबर के आधार पर नवजात बच्चों के आधार कार्ड का नंबर जनरेट होगा। जिसके 15 दिन बाद तक नवजात बच्चों का आधार कार्ड उनके पेरेंट्स के पास घर भी पहुंचा जाएगा। ग्राउंड लेवल से शुरू इस प्रक्रिया को सुचारू रूप से जारी रखने के मकसद से शहर के सरकारी अस्पतालों को टैबलेट सहित अन्य प्रकार के इलेक्ट्रिॉनिक उपकरण भी उपलब्ध करवाए गए हैं। जिसकी मदद से पहले दिन 26 नवजात बच्चों के बर्थ सर्टिफिकेट के साथ उनका आधार कार्ड भी लिंक किया जा सका। यह सुविधा पीजीआइ सहित सेक्टर-32 जीएमसीएच, सेक्टर-16 जीएमएसएच, मनीमाजर अस्पताल, सेक्टर-22 अस्पताल में शुरू की जा चुकी है। जिसके चलते अब शहर के प्राइवेट अस्पतालों में भी इस सुविधा को जल्द शुरू किया जाना है।
रिकॉर्ड ऑनलाइन होने से हुई सुविधा
शहर के सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले बच्चों का रिकॉर्ड ऑनलाइन उपलब्ध है। जिसके चलते उनके बर्थ सर्टिफिकेट के साथ ही उनका आधार कार्ड लिंक करने में किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। इसके अलावा शहर के प्राइवेट अस्पताल/क्लिनिक/नर्सिग होम में जन्म लेने वाले बच्चों का रिकॉर्ड भी सेक्टर-17 डिस्ट्रक्ट रजिस्ट्रार बर्थ-डेथ से ऑनलाइन लिंक में है। जिससे यहां भी नवजात बच्चों के बर्थ सर्टिफिकेट के साथ उनका आधार कार्ड लिंक होने की प्रक्रिया तेजी पकड़ने जा रही है।