केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी, विष्णु देव साई आज चंडीगढ़ में
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : केंद्र में मोदी सरकार के 2 वर्ष पूरे होने और इस कार्यकाल के दौरान देश में
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : केंद्र में मोदी सरकार के 2 वर्ष पूरे होने और इस कार्यकाल के दौरान देश में विकास के कायरें को तीव्रता से लागू करने को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने कार्यकर्ताओं की तरफ से प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया है। संजय टंडन ने कहा कि काफी समय के अंतराल के उपरान्त ऐसा लग रहा है कि देश में विकास के कायरें की झड़ी लगती जा रही है। वर्तमान केंद्र सरकार ने मात्र 2 वर्ष के कार्यकाल के दौरान न केवल जनकल्याण की योजनाओं की शुरुआत की, बल्कि विदेशों में भी हमारे देश भारत की साख बढ़ी है। मोदी ने सभी वगरें के चहुमुखी विकास की अपार योजनाओं को लागू करने का जो बीड़ा उठाया है, वह निकट भविष्य में लोगों की नजरों में कसोटी पर खरा उतरने वाला है। उपलब्धियों से लोगों को अवगत कराने हेतु केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी, विष्णु देव साईं और भाजपा के राष्ट्रीय सचिव आरपी सिंह शुक्रवार को पंजाब प्रदेश भाजपा कार्यालय सेक्टर 37 में प्रेस वार्ता करेंगे।