नए अंदाज में ग्रेट अपोलो सर्कस का आगाज कल से
जागरण संवाददाता, मनीमाजरा : देश की मशहूर सर्कसों में से एक ग्रेट अपोलो सर्क स इस बार शहर के लोगों के
जागरण संवाददाता, मनीमाजरा : देश की मशहूर सर्कसों में से एक ग्रेट अपोलो सर्क स इस बार शहर के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगी। इसमें अफ्रीकन कलाकार अक्रबैट, बंबू बैलेंस, जैसे हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। दूसरी ओर मौत के गोले में दो जाबाज कलाकार मोटरसाइकिल घुमाकर लोगों के दिलों की धड़कनें तेज करेंगे। इतना ही नहीं, लगभग दो फुट का जोकर दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर देगा। मनीमाजरा के सर्कस ग्राउड में आयोजित प्रेसवार्ता में सर्कस के जनरल मैनेजर शिव बहादुर सिंह ने बताया कि ग्रेट अपोलो सर्क स के पहले दिन के शो का उद्घाटन नगर निगम के कमिश्नर आइएएस बी पुरुषार्थ शाम 7 बजे के शो के दौरान करेंगे। 2 मई से सर्क स के रोजाना शो का समय 4 बजे व दूसरा शो 7.30 बजे किया जाएगा। हर रविवार को सर्कस के शो समय दोपहर 1 बजे, दूसरा शो 4 बजे व तीसरा शो 7.30 बजे किया जाएगा। ढाई घटे के प्रत्येक शो में 30 से 32 विभिन्न मनोरजक कार्यक्रमों की विभिन्न कलाकारों के माध्यम से प्रस्तुति देंगे। प्रत्येक शो में फ ायर डास, शूटर कलाकार द्वारा हिलती हुई वस्तु पर अचूक निशाना लगाना, गर्ल्स का नए अंदाज में हवाई झूले पर जिम्नास्टिक करना आदि, लड़की द्वारा साइकिल पर हैरतअंगेज करतब, ऑस्ट्रेलियन पैरेट्स के करतब जैसे कार्यक्रम एक शो में प्रस्तुत किए जाएंगे।