पीजीआइ में भर्ती हुए हरियाणा के सीएम
जासं, चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर बुधवार देर रात पीजीआइ में भर्ती हुए। चिकित्स
By Edited By: Published: Wed, 23 Dec 2015 10:44 PM (IST)Updated: Wed, 23 Dec 2015 10:44 PM (IST)
जासं, चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर बुधवार देर रात पीजीआइ में भर्ती हुए। चिकित्सकों के अनुसार खट्टर की नाक की सर्जरी होनी है। जानकारी के अनुसार उन्हें नेहरू अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में रखा गया है। चिकित्सक उनका मुआयना कर रहे थे। पीजीआइ के डायरेक्टर प्रो. वाइके चावला भी जांच के लिए पहुंचे। चिकित्सकों ने बताया कि सर्जरी के 12 घंटे पहले खाली पेट रहना पड़ता है क्योंकि सर्जरी से पहले एनस्थीजिया देना पड़ता है। उम्मीद जताई जा रही है कि वीरवार सुबह 9 बजे सर्जरी की जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें