द चंडीगढ़ एडिशन ऑफ द 13 सिटी कार्यक्रम 19 कल
जासं, चंडीगढ़ : लिट्राटी-2015 साहित्योत्सव के बाद चंडीगढ़ लिटरेरी सोसाइटी (सीएलएस) अब 'द चंडीगढ़ एडि
जासं, चंडीगढ़ : लिट्राटी-2015 साहित्योत्सव के बाद चंडीगढ़ लिटरेरी सोसाइटी (सीएलएस) अब 'द चंडीगढ़ एडिशन ऑफ द 13 सिटी टूअर ऑफ द बॉम्बे रिव्यू' के नाम से एक और अनूठा कार्यक्त्रम आयोजित करने जा रही है। यह कार्यक्त्रम 19 दिसम्बर को सायं 5 बजे से स्थानीय सेक्टर-8 के 'ब्राउजर' में आयोजित किया जाएगा। चंडीगढ़ लिटरेरी सोसाइटी की अध्यक्ष डॉ. सुमिता मिश्रा मुख्य अतिथि होंगी। मौके पर प्रतिष्ठिंत पुस्तक 'ग्रो अप मून' की लेखिका सुदिति जिंदल नवोदित लेखकों के लिए लेखन एक कला पर भाषण देंगी। 'टीबी आर्टिस्ट्स' सलोनी मिमानी और इशिता रस्तोगी भी पत्रिका द्वारा गढ़ी गई नई साहित्यिक अवधारणाओं पर प्रकाश डालेंगी, जिनमें से एक सात शब्दों की कथा 'सैप्टैकल्ड' है। द बाम्बे रिव्यू (टीबीआर) ने भी प्रविष्टिंया आमंत्रित की हैं। इसमें भी नवोदित लेखकों को 2016 के संकलन में अपनी रचना प्रकाशित करवाने का अवसर मिलेगा। द बाम्बे रिव्यू एक द्विमासिक साहित्यिक पत्रिका है, जोकि लघु कथा और कविता प्रकाशित करती है। यह सिमबायोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता के अंतिम वर्ष के छात्रों कार्तिकेय बाजपेयी और अरविंद जयान की परिकल्पना है। मुख्य टीम में काव्य सम्पादक के रूप में गरिमा पुरा और कार्यक्त्रम प्रमुख के तौर पर हूडा मचर्ेंट भी शामिल हैं। द बाम्बे रिव्यू ने अपना पहला अंक अगस्त, 2014 में जारी किया था। इसका पहला कार्यक्त्रम जनवरी 2015 में पुणे के कारा कैफे में हुआ था और आगामी 19 दिसम्बर 2015 को इसके द्वारा चंडीगढ़ लिटरेरी सोसाइटी के सहयोग से 'द चंडीगढ़ एडिशन ऑफ दी 13 सिटी टुअर ऑफ द बॉम्बे रिव्यू' प्रस्तुत किया जाएगा। आगामी दो माह में इसके द्वारा देशभर में और विदेशों में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।