स्मार्ट सिटी : सिटी ब्यूटीफुल के कदम आगे बढे़
जागरण संवाददाता,चंडीगढ़: स्मार्ट सिटी मिशन में सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ शहर के कदम धीरे-धीरे टॉप 20 स्
जागरण संवाददाता,चंडीगढ़: स्मार्ट सिटी मिशन में सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ शहर के कदम धीरे-धीरे टॉप 20 स्मार्ट शहरों की सूची में स्थान तय करने की ओर बढ़ रहे हैं। बीते दिन स्मार्ट सिटी मिशन के बाबत फ्रांस के अधिकारियों के साथ बैठक में स्मार्ट सिटी की राह में सहयोग देने का वादे के बाद शुक्रवार को एडवाइजर विजय देव ने अधिकारियों की लंबी बैठक ली। सुबह और दोपहर बाद दो सत्रों में हुई बैठक में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत सबसे पहले शहरवासियों द्वारा स्मार्ट सिटी मतदान में चुने गए सेक्टर 17,22,35,43 को विकसित करने क निर्णय लिया गया। वहीं,डिजीटल कनेक्टीविटी और ऑन लाइन डिलीवरी सिस्टम को तरजीह देने पर फैसला हुआ। गौर हरे कि स्मार्ट सिटी पोल ,स्मार्ट सिटी मिशन के ऑन लाइन वोटिंग में 95 प्रतिशत वोट इन सेक्टरों के स्मार्ट सिटी मिशन के तहत विकसित करने के लिए पड़े थे। अब प्रशासन रेफरोफिटिंग बेस्ड डेवलेपमेंट एरिया के तहत इन सेक्टरों को विकसित करेगा। 46 प्रतिशत यानी 10236 लोगों ने डिजीटल कनेक्टीविटी पर और तीसरे नंबर पर पैन सिटी समाधान के लिए कुल 21,759 लोगों में से सर्वाधिक 68 प्रतिशत यानी 14,802 लोगों ने ऑन लाइन डिलीवरी सिस्टम को तरजीह दी थी।