स्मार्ट सिटी के लिए चंडीगढ़ को केंद्र देगा दो करोड़
जासं, चंडीगढ़: केंद्रीय गृह मंत्रालय स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत चंडीगढ़ को 2 करोड़ रुपये शीघ्र देगा
By Edited By: Published: Thu, 03 Sep 2015 10:22 PM (IST)Updated: Thu, 03 Sep 2015 10:22 PM (IST)
जासं, चंडीगढ़: केंद्रीय गृह मंत्रालय स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत चंडीगढ़ को 2 करोड़ रुपये शीघ्र देगा। वीरवार को केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने स्मार्ट सिटी मिशन के अंतरगत आने वाले 96 शहरों के लिए प्रति शहर दो करोड़ रुपये के आधार पर कुल 194 करोड़ रुपये की धनराशि को मंजूरी दे दी है। अब दिल्ली और चंडीगढ़ केन्द्र शासित क्षेत्रों के लिए गृह मंत्रालय धनराशि शीघ्र जारी करेगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें