औद्योगिक नीति बुधवार को होगी जारी
जागरण संवाददाता,चंडीगढ़: केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की नई औद्योगिक नीति बुधवार को जारी कर दी जाएगी।
By Edited By: Published: Mon, 29 Jun 2015 10:13 PM (IST)Updated: Mon, 29 Jun 2015 10:13 PM (IST)
जागरण संवाददाता,चंडीगढ़: केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की नई औद्योगिक नीति बुधवार को जारी कर दी जाएगी। सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी दी कि बुधवार को यूटी राज्य अतिथि गृह में चंडीगढ़ प्रशासक के सलाहकार विजय कुमार देव केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की नई औद्योगिक नीति को जारी करेंगे। गौर रहे कि चंडीगढ़ के उद्यमी लंबे समय से औद्योगिक नीति को जारी करने की मांग कर रहे थे। उम्मीद है कि नई औद्योगिक नीति में प्रशासन लघु,सूक्ष्म उद्योगों के साथ सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़े उद्योगों को प्रोत्साहन देगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें