भूमि अधिग्रहण बिल पर अड़चनें खत्म : रूड़ी
चंडीगढ़ : केंद्रीय राज्यमंत्री राजीव प्रताप रूड़ी शनिवार को यहां कहा कि भूमि अधिग्रहण बिल पर अड़चनें समाप्त हो गई हैं। भ्ूामि अधिग्रहण बिल जुलाई तक राज्यसभा में भी पास हो जाएगा। संसद में कई ऐतिहासिक बिल पारित किए गए। जीएसटी बिल पर भी सहमति बन चुकी है।
चंडीगढ़ : केंद्रीय राज्यमंत्री राजीव प्रताप रूड़ी शनिवार को यहां कहा कि भूमि अधिग्रहण बिल पर अड़चनें समाप्त हो गई हैं। भ्ूामि अधिग्रहण बिल जुलाई तक राज्यसभा में भी पास हो जाएगा। संसद में कई ऐतिहासिक बिल पारित किए गए। जीएसटी बिल पर भी सहमति बन चुकी है।
यह भी पढ़ें :संयुक्त समिति के हवाले भूमि अधिग्रहण बिल
उन्होंने मोदी सरकार की एक साल की उपलब्धियां गिनाईं। उन्हाेने कहा कि यूपीए सरकार के समय पारित भूमि अधिग्रहण बिल की खामियां दूर करने के लिए उसे संयुक्त समिति को भेजा गया है। यह बिल जुलाई तक राज्यसभा में पारित हो जाएगा।
यह भी पढ़ें : भूमि अधिग्रहण बिल पर किसानों की सहमति जरूरी : बादल
रूड़ी ने कहा कि कालाधन पर कार्रवाई चल रही है और जल्द ही विदेश में जमा कालाधन स्वदेश लाया जाएगा। भ्रष्टाचार पर सरकार की नीति स्पष्ट है कि न भ्रष्टाचार करेंगे और न करने देंगे। पिछले एक साल में विपक्ष भी सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा सका। देश में महंगाई दर कम होगी, जिससे उत्पादन बढ़ेगा।
उन्होंने कहा कि कोयले की केवल 30 खदानों की नीलामी से दो लाख करोड़ रुपये खजाने में जमा होने से सरकार के कार्य की पारदर्शिता पता चलती है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सामाजिक सुरक्षा और प्रधानमंत्री जन धन योजना, 12 रुपये वार्षिक दुर्घटना बीमा योजना व पेंशन योजना आदि बड़े दायरे को लाभ देने वाली वित्तीय योजनाएं हैं।
प्रधानमंत्री के विदेश दौरों पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने 27 देशों में जाकर भारत की उपस्थिति दर्ज करवाई है। इससे विदेश में भारत की छवि बदली है। साल भर की उपलब्धियों पर भाजपा द्वारा जश्न मनाए जाने के सवाल पर रूड़ी ने कहा कि यदि हम उपलब्धियां नहीं बताएंगे तो लोगों को कैसे पता चलेगा।
चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर से स्थानीय लोगों में बढ़ रही निराशा की शिकायत पर राज्यमंत्री ने कहा कि वह मामला हाईकमान के संज्ञान में लाएंगे।