कानून मंत्री ने सुनी भाजपाइयों की समस्याएं
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के कार्यकर्ताओं से मिलने और उनकी समस्याएं सुनन
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़
भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के कार्यकर्ताओं से मिलने और उनकी समस्याएं सुनने के लिए केंद्रीय विधि मंत्री सदानंद गौड़ा ने पार्टी कार्यालय कमलम् का दौरा किया। कार्यक्रम से पूर्व कानून मंत्री सदानंद गौड़ा ने प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन के निवास पर उनके परिवार से मुलाकात की। टंडन ने कहा कि जबसे केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है तब से अब तक चंडीगढ़ प्रदेश में कार्यकत्र्ताओं की समस्याएं सुनने के लिए 6 केंद्रीय मंत्री आ चुके हैं।
कार्यक्रम में लीगल प्रकोष्ठ के संयोजक प्रीतम सैनी ने केंद्रीय कानून मंत्री सदानंद गौड़ा के समक्ष शहर के वकीलों की कुछ समस्याएं रखी। उन्होंने मंत्री को अवगत कराया कि शहर में वकीलों की आबादी लगभग 10 हजार से ऊपर हो गई है ऐसे में वकीलों को निवास के लिए भूमि अलाट की जाए। केंद्रीय कानून मंत्री सदानंद गौड़ा ने कहा कि कार्यकर्ताओं की सभी मांगों पर गौर किया जाएगा। प्रदेश प्रभारी आरती मेहरा ने कहा कि प्रदेश ने भाजपा के सदस्यता अभियान में सक्रिय भूमिका अपनाई है और 75 हजार से भी अधिक लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई है। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता सत्यपाल जैन, हरियाणा प्रदेश के एडवोकेट जनरल बलदेव महाजन, महासचिव प्रेम कौशिक व चंद्रशेखर, निगम में पार्टी के नेता अरुण सूद भी उपस्थित थे।