चंडीगढ़ निगम उपचुनाव में गठबंधन की जीत
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ :चंडीगढ़ नगर निगम वार्ड 10 के उप चुनाव में भाजपा-अकाली दल उम्मीदवार हरदी
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ :चंडीगढ़ नगर निगम वार्ड 10 के उप चुनाव में भाजपा-अकाली दल उम्मीदवार हरदीप सिंह ने कांग्रेस के भुपिंदर सिंह बढ़हेड़ी को 4950 मतों के अंतर से पराजित किया।
पहली मार्च को हुए मतदान के मंगलवार को परिणाम आने पर कुल 10555 मतों में से अकाली दल के हरदीप सिंह को 7664 मत पड़े और कांग्रेस के भुपिंदर सिंह को 2714 मत मिले। वार्ड के 177 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया। इस प्रकार हरदीप को भुपिंदर सिंह से 4950 मत अधिक मिले। मतगणना सेक्टर 11 के पोस्ट ग्रेजुएट गर्वनमेंट कॉलेज में हुई। वार्ड 10 में कुल 24,176 मतदाता हैं। इस वार्ड में सेक्टर 41, 42, गांव बुटरेला, बढ़हेड़ी एवं अटावा का क्षेत्र शामिल है।
-----------------
रविवार को भारी बरसात में हुए 43.67 प्रतिशत मतदान में 22 पोलिंग बूथों पर केवल बूथ नंबर 2 पर कांग्रेस उम्मीदवार को बढ़त मिली, जबकि 21 बूथों पर अकाली दल उम्मीदवार ने बढ़त हासिल की। पोलिंग बूथ नंबर 35 पर पड़े कुल 770 मतों में से भुपिंदर बढ़हेड़ी को 438 हरदीप को 314 मत मिले, जबकि 18 नोटा के खाते में गए, जबकि 21 बूथों पर हरदीप की ऐतिहासिक बढ़त रही।
चुनाव परिणाम के बाद भाजपा अकाली दल कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने एकत्रित होकर जीत की खुशी नृत्य किया व एक दूसरे का मुंह मीठा करवाया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन, अकाली दल अध्यक्ष जगजीत सिहं कंग व सभा भाजपा पार्षद मौजूद थे। इसके बाद मतदाताओ के धन्यवाद के लिए पदयात्रा निकाली गई।