सिल्क फैब में हथकरघा कारीगरी का जलवा
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ वस्त्र मंत्रालय के नेतृत्व में राष्ट्रीय हथकरघा विकास निगम की ओर से किस
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़
वस्त्र मंत्रालय के नेतृत्व में राष्ट्रीय हथकरघा विकास निगम की ओर से किसान भवन (सेक्टर-35) में लगाई सिल्क फैब प्रदर्शनी में 12 राज्यों की 87 संस्थाओं ने उत्पाद पेश किए। प्रदर्शनी 4 नंवबर तक चलेगी। प्रदर्शनी में पोचमपल्ली, पैठानी, कॉलीवरम, जामदानी,बाजूचरी और इकत, हथकरघा वस्त्रों की विशिष्ट बुनाई एक आकर्षण है।
प्रदर्शनी के प्रभारी एचएम शर्मा, वरिष्ठ बुनकर जहीन अहमद, वरिष्ठ अधिकारी (वाणिच्य)डीके सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि प्रदर्शनी में विभिन्न राच्यों सरकारों की शीर्ष संस्थाएं-समितियां, प्राथमिक हथकरघा बुनकर समितियां और हथकरघा संस्थाएं हिस्सा ले रही हैं। प्रदर्शनी में विशिष्ट हथकरघा कारीगरी के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित बुनकर भी भाग ले रहे हैं। प्रदर्शनी सुबह 11 बजे से शाम 8 बजे तक खुली है। प्रदर्शनी में आंध्र प्रदेश के गडवाल, पोचमपल्ली, धरमावरम और आसोम की मूगा सिल्क, बिहार की तसर, कांथा, मधुबनी पेंटिंग, समेत बाहर राज्यों के बेहतरीन उत्पाद ब्रिकी के लिए उपलब्ध हैं।