अगले साल तक शहर में होगा आधुनिक स्लाटर हाउस
जागरण संवाददाता, मोहाली : प्रशासन की कोशिश अगर सिरे चढ़ी तो शहर अगले साल मार्च माह तक मीट की रेहड़ी-फ
जागरण संवाददाता, मोहाली : प्रशासन की कोशिश अगर सिरे चढ़ी तो शहर अगले साल मार्च माह तक मीट की रेहड़ी-फड़ी से मुक्त हो जाएगा। फेज-1 में केंद्र सरकार की मदद से 8 करोड़ रुपये खर्च कर सेमी ऑटोमैटिक स्लॉटर हाउस तैयार किया जाएगा। निगम इसके पास 50 दुकानों वाली मीट मार्केट भी बनाएगा। अगले महीने इस पर काम शुरू हो सकता है। इस प्रोजेक्ट को 18 महीने में पूरा किया जाना है।
डीसी तेजिंदर पाल सिंह सिद्धू ने बताया कि इस सेमी ऑटोमैटिक स्लॉटर हाउस के लिए मिनिस्ट्री ऑफ फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीज गवर्नमेंट ऑफ इंडिया की ओर से 3 करोड़ 68 लाख रुपये खर्च किए जाएगा। शेष 4 करोड़ 40 लाख रुपये की राशि नगर निगम देगा। स्लॉटर हाउस मौजूदा स्लॉटर हाउस इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में ही बनाया जाएगा। निगम कमिश्नर उमाशकर गुप्ता ने बताया कि स्लॉटर हाउस के पास ही 50 दुकानों वाली मीट मार्केट बनाने के प्रपोजल पर विचार किया जा रहा है, ताकि सभी मीट की दुकानें स्लॉटर हाउस के पास ही हों। मौजूदा समय में 35 मीट शॉप्स की जानकारी सर्वे के आधार पर आई है। इसलिए यह 15 दुकानें अधिक रखते हुए प्रपोजल बनाया जा रहा है।
ध्यान रहे कि निगम का जो मौजूदा स्लॉटर हाउस है, वह छोटा है। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-6 स्थित स्टोर में स्लॉटर हाउस बनाया गया है। इसके बेस के लिए ट्रीटमेंट प्लाट भी लगाया गया है। इसके बावजूद अधिकतर लोग बाहर ही जानवरों को काट कर मीट बेचते हैं। निगम के स्लॉटर हाउस में नाममात्र ही काम किया जाता है।