मुख्यमंत्री बादल पहुचे फोर्टिस जाना कोलिया का हाल
जागरण संवादादाता, मोहाली पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल शुक्रवार को मोहाली स्थित फोर्टि
By Edited By: Published: Fri, 17 Oct 2014 06:21 PM (IST)Updated: Fri, 17 Oct 2014 06:21 PM (IST)
जागरण संवादादाता, मोहाली
पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल शुक्रवार को मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल पहुचे। बादल करीब बीस मिनट तक अस्पताल में रूके। इस दौरान उन्होंने फोर्टिस में उपचाराधीन पंजाब एग्रो फूड ग्रेन के चेयरमैन जत्थेदार दियाल सिंह कोलिया का हालचाल पूछा।
ध्यान रहे जत्थेदार कोलिया को पीठ में दर्द के कारण फोर्टिस में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया था। इस दौरान मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों से जत्थेदार कोलिया के चल रहे इलाज के बारे में जानकारी हासिल की। बादल ने जत्थेदार कोलिया के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की। इस मौके पर जिले के डीसी तेजिंदर पाल सिंह सिद्धू, एसएसपी इद्रमोहन सिंह, एसडीएम लखमीर सिंह के अलावा कई अधिकारी मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें