उत्साह व इतिहास का शुभ दिवस बैसाखी पाटिल
-यूटी प्रशासक व पंजाब के राज्यपाल शिवराज पाटिल ने बधाई
---------------
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़: केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक व पंजाब के राज्यपाल शिवराज वी. पाटिल ने बैसाखी पर्व के पावन अवसर पर लोगों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
अपने संदेश में यूटी प्रशासक पाटिल ने कहा कि यह दिन सिख समुदाय के लिए यादगार व ऐतिहासिक दिन है। गौरवशाली इतिहास में इसी शुभ व पवित्र दिवस पर वर्ष 1699 में सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने मानवता की रक्षा, भाईचारे और साप्रदायिक सद्भाव को कायम रखने, वीरता, प्रेम और करुणा का संदेश देने के लिए सभी धर्मो व जातियों से पंज प्यारे तैयार कर खालसा पंथ का सृजन किया। सिख समुदाय के लिए यह एक विशेष महत्व का दिन है।
पाटिल ने कहा कि बैसाखी एक बहुपक्षीय महत्व का पर्व है, यह त्यौहार फसल के मौसम के शुरू होने और रबी की फसल के पकने, किसानों की कड़ी मेहनत का फल इकट्ठा करने, किसानों की खुशी का त्यौहार है। इस पर्व को परंपरागत उत्साह, हमारे देश के धर्मनिरपेक्ष और सामाजिक ढाचे को मजबूत करने के लिए उत्साह के साथ सभी जाति, धर्मो के लोगों को मिलजुल कर मनाना चाहिए।