Move to Jagran APP

टावर लगाने का ग्रीन सिटी वासियों ने किया विरोध

जासं, ब¨ठडा : मॉडल टाउन फेस-4 व 5, ग्रीन सिटी व शक्ति विहार को जाने वाली 100 फुट रोड प

By JagranEdited By: Published: Wed, 03 May 2017 07:49 PM (IST)Updated: Wed, 03 May 2017 07:49 PM (IST)
टावर लगाने का ग्रीन सिटी वासियों ने किया विरोध
टावर लगाने का ग्रीन सिटी वासियों ने किया विरोध

जासं, ब¨ठडा : मॉडल टाउन फेस-4 व 5, ग्रीन सिटी व शक्ति विहार को जाने वाली 100 फुट रोड पर ग्रीन सिटी कॉलोनी के नजदीक एक दुकान की छत पर लगाए जा रहे मोबाइल टावर का नजदीकी इलाकों के लोगों ने विरोध किया। लोगों ने कहा कि उक्त मोबाइल टावर आबादी के बिल्कुल नजदीक लगाया जा रहा है जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। लोगों ने नगर निगम व अन्य जिला प्रशासनिक अधिकारियों से मांग की कि उक्त मोबाइल टावर का काम रुकवाया जाए। साथ ही लोगों ने चेतावनी दी कि अगर उक्त टावर को लगने से न रोका गया तो लोग संघर्ष तेज करने को मजबूर होंगे।

loksabha election banner

इस अवसर पर मौजूद टीचर्स कालोनी, शक्ति विहार व ग्रीन सिटी कालोनी के निवासियों ने बताया कि उक्त सड़क पर एक दुकान की छत पर टावर लगाने का काम रात के वक्त चोरी छुपे किया जा रहा है जिससे यह प्रतीत होता है कि उक्त टावर बिना मंजूरी के ही लगाया जा रहा है। टावर वाली जगह के आसपास आबादी वाला क्षेत्र है व उक्त टावर की हानिकारक किरणों से लोगों विशेषकर छोटे बच्चों को दिक्कतें आ सकती हैं। उन्होंने निगम अधिकारियों से मांग की कि टावर का काम रोककर लोगों को राहत दी जाए। इलाका निवासियों सुरजीत ¨सह, अशोक कुमार, जसकीरत ¨सह, गुरमीत ¨सह, दिलप्रीत ¨सह, जगमीत ¨सह, सुखपाल ¨सह मिठड़ी, हरसिमर ¨सह, अनूप ¨सह, राज कुमार, दर्शन, अमित गर्ग व अन्य लोगों ने कहा कि अगर नगर निगम व प्रशासनिक अधिकारियों ने उक्त टावर का काम न रुकवाया तो लोग संघर्ष को तेज करने को मजबूर होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.