एक सप्ताह बाद फिर छाई धुंध, जनजीवन अस्तव्यस्त
जासं, ब¨ठडा एक सप्ताह बाद मौसम ने फिर करवट ली। वातावरण में नमी बढ़ने और हवाएं चलने से
जासं, ब¨ठडा
एक सप्ताह बाद मौसम ने फिर करवट ली। वातावरण में नमी बढ़ने और हवाएं चलने से वीरवार सुबह इस कदर घनी धुंध छाई कि 20 मीटर दूरी तक भी देख पाना संभव नहीं था। दिन में हवाएं चलने से तापमान में गिरावट आने से दिन में सर्दी का अहसास हुआ। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस गिरावट के साथ 24.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस इजाफे के साथ 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। हवा में नमी सुबह 98 प्रतिशत और शाम को 63 प्रतिशत थी। घनी घुंध की वजह से वीरवार सायं तक एक दर्जन ट्रेनें ब¨ठडा स्टेशन पर निर्धारित से कई घंटे देरी से पहुंचीं। वहीं चार ट्रेनें कैंसिल रही।
बुधवार रात 10 बजे से ही धुंध पड़ने लगी थी। वीरवार अल सुबह तक धुंध का सघन आवरण बन गया। मौसम विभाग के अनुसार इसे दृश्यता में काफी कमी आई। महज 20 मीटर तक ठीक से देख पाना संभव नहीं था। इससे वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह के समय वाहनों की रफ्तार थम सी गई थी। रोड पर सरपट दौड़ने वाले वाहनों की स्पीड इतनी कम रखनी पड़ी कि मानों वे रेंग रहे हो। हेड लाइट जलाने पर ही सामने से रोड पर किसी वाहन के आने का अहसास होता था।
सुबह ठिठुराया, दोपहर में धूप बेअसर
धुंध और हवाओं की वजह से सुबह के समय ठंड ने ठिठुराया। लोगों को सर्दी से बचाव के लिए मुंह सिर ढांपने के साथ गर्म कपड़े पहनने पड़े। सुबह 10 बजे के बाद धूप निकली। इससे ठिठुरन से थोड़ी राहत मिली, लेकिन धूप में अन्य दिनों की तरह तीखापन नहीं था। बेअसर धूप लोगों को सुकून का ज्यादा अहसास नहीं करवा सकी। मौसम विभाग के स्थानीय कार्यालय के प्रभारी डॉ. राजकुमार पाल के अनुसार अगले दो दिनों तक धुंध छाए रहने का पूर्वानुमान है। इसी दौरान बरसात नहीं होने और हवाएं शांत रहने की संभावना है। इसी वजह से धुंध प्रभावी रहेगी।
धुंध में ही 'खो गई' उद्यान आभा एक्सप्रेस
धुंध का सबसे ज्यादा प्रभाव उद्यान आभा तूफान मेल एक्सप्रेस पर पड़ा। ये ट्रेन निर्धारित समय से 17 घंटे देरी से सुबह 3 बजे की बजाय रात 8:51 बजे पहुंचने की संभावना है। रेलवे के अधिकारियों के अनुसार धुंध की वजह से ट्रेनों की स्पीड कम हो रही है। इसी वजह से लंबी दूरी की ट्रेनें ज्यादा लेट हो रही हैं।
ये ट्रेन रही कैंसिल
-दिल्ली फिरोजपुर एक्सप्रेस
-फिरोजपुर दिल्ली एक्सप्रेस
-धूरी ब¨ठडा पैसेंजर
-ब¨ठडा धूरी पैसेंजर
ये ट्रेनें हुई लेट
- उद्यान आभा तूफान मेल 17 घंटे
- सरायरोहिल्ला बीकानेर एक्सप्रेस 3 घंटे 20 मिनट
- जनता एक्सप्रेस 3 घंटे
- अवध आसाम एक्सप्रेस 5 घंटे 30 मिनट
- श्रीगंगानगर दिल्ली इंटरसिटी 8 घंटे 25 मिनट
- फाजिल्का दिल्ली एक्सप्रेस 12 घंटे 26 मिनट
- पंजाब मेल 8 घंटे 50 मिनट
- दिल्ली फाजिल्का एक्सप्रेस 7 घंटे 14 मिनट
- दिल्ली श्रीगंगानगर एक्सप्रेस 12 घंटे
- अंबाला श्रीगंगानगर एक्सप्रेस 1 घंटा 50 मिनट
- कालका बाड़मेर एक्सप्रेस 3 घंटे 10 मिनट
- फाजिल्का रेवाड़ी पैसेंजर 30 मिनट