वृद्धा काबू, छात्रों को करती थी ड्रग्स सप्लाई
जागरण संवाददाता, ब¨ठडा : पुलिस ने एक वृद्ध महिला को गिरफ्तार किया है, जो कॉलेज के छात्रों को ड्रग्स
जागरण संवाददाता, ब¨ठडा : पुलिस ने एक वृद्ध महिला को गिरफ्तार किया है, जो कॉलेज के छात्रों को ड्रग्स सप्लाई किया करती थी। उसके कब्जे से 8 सिरप और 80 नशीली गोलियां बरामद हुईं। थाना थर्मल पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज करके रविवार अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। सब इंस्पेक्टर गुरदीप ¨सह ने बताया कि आरोपी महिला डीएवी कॉलेज के पीछे रहने वाली नीलम रानी है। उसके पति ज्ञान चंद की मौत हो चुकी है। वह पिछले दो साल से नशीली दवाओं की तस्करी का काम करती आ रही है। कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र उसके घर आकर नशीली दवाएं ले जाते थे। थाना सिविल लाइंस में उसके खिलाफ पहले भी एक केस दर्ज है। जिसके चलते वो जेल भी जा चुकी है। जेल से छूट कुछ समय के लिए उसने तस्करी का काम बंद कर दिया था। मगर अब दो महीने से वो फिर तस्करी में जुट गई है। पूछताछ में महिला ने बताया कि गुरमीत ¨सह नाम का आदमी उसे घर में ही दवाएं दे जाता था। वह उसके घर का पता नहीं जानती है, उनकी केवल फोन पर ही बात होती थी। गुरदीप ने कहा कि आरोपी के मोबाइल नंबर के आधार पर ही उसे काबू किया जाएगा।