अकाली जत्थेदार को केस में नामजद न करने का आरोप
जागरण संवाददाता, ब¨ठडा : गांव गिल पत्ती निवासी महिला कर्मजीत कौर ने थाना नेहियांवाला पुलिस पर अकाली
जागरण संवाददाता, ब¨ठडा : गांव गिल पत्ती निवासी महिला कर्मजीत कौर ने थाना नेहियांवाला पुलिस पर अकाली जत्थेदारों को केस में नामजद न करने के आरोप लगाए हैं। उसके लिए उसने एसएसपी को लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है। महिला ने बताया कि गांव के गुरतेज ¨सह, उसके भाई गुलाब ¨सह तथा उसके पिता गुरचरण ¨सह ने उनके खेतों में घुस कर खड़ी फसल उजाड़ कर कब्जा करने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके कपड़े फाड़ दिए। उक्त पूरे मामले का गवाह देव ¨सह है। आरोपियों ने वो सब अकाली जत्थेदारों की शह पर किया। उन लोगों ने कर्मजीत कौर के देवर प्रीतम ¨सह पर हमला करके उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामले में थाना नेहियांवाला पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। मगर शिकायत में नाम देने के बावजूद उक्त दो जत्थेदारों को नामजद नहीं किया गया। अब वो जत्थेदार सरेआम उसे बदला लेने की धमकियां दे रहे हैं। वो उन पर झूठा मामला दर्ज करने के लिए भी धमका रहे हैं। जबकि नामजद आरोपी अभी भी खुलेआम घूम रहे हैं। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार नहीं किया है। आरोपी गुरतेज ¨सह ने उसके बेटों राजवीर ¨सह और सुखराज ¨सह पर ट्रैक्टर चढ़ा कर उनकी हत्या करने की भी कोशिश की है। आरोपियों से उनके परिवार को जान का खतरा है। महिला ने मांग की कि उक्त आरोपियों को मामले में नामजद किया जाए। नामजद किए गए आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके जान व माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।