शाम को हुई 24.3 एमएम बरसात, सड़कों पर कई जगह पानी भरा
जासं, ब¨ठडा। शुक्रवार का दिन मौसम में बदलाव के नाम रहा। दोपहर में तेज गर्मी ने लोगों को सताया और श
जासं, ब¨ठडा।
शुक्रवार का दिन मौसम में बदलाव के नाम रहा। दोपहर में तेज गर्मी ने लोगों को सताया और शाम को झमाझम बरसात हुई। इससे शहर में कई जगह सड़कों पर डेढ़ से दो फुट तक पानी जमा हो गया। मौसम विभाग ने शाम सात बजे तक 24.3 एमएम बरसात रिकॉर्ड की।
बारिश से पहले शहर अधिकतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस इजाफे के साथ 35.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस इजाफे के साथ 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। हवा में नमी सुबह सुबह 85 प्रतिशत और शाम को 65 प्रतिशत थी। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटों मे हलकी से मध्यम बरसात हो सकती है।
दोपहर में तेज गर्मी थी। दोपहर में बादलवाही होने और हवाएं थमने की वजह से उमस बढ़ी। इससे गर्मी का असर बढ़ा। इसके बाद एक बार बादल छंटने से बरसात की उम्मीद धूमिल हो गई शाम छह बजे के के आसपास फिर काली घटाएं छा गई और कुछ समय बाद तेज बरसात हुई। करीब एक घंटे कभी तेज और कभी हल्की रफ्तार से पानी बरसा। इससे बाजार और मोहल्लों में कई जगह पानी भरा।
सिरकी बाजार में 3 फिट तक पानी
सिरकी बाजार में ज्यादा पानी जमा हुआ। बाजार के व्यापार मंडल के अध्यक्ष देवराज गोयल ने बताया कि बाजार में दो से तीन फीट तक पानी भर गया। यहां से गुजरने वाले वाहनों के टायरों से उछला पानी कई दुकानों में भी घुसा। इससे दुकानदारों को जल्द ही दुकानें बंद करनी पड़ी। पॉवर हाउस रोड पर भी एक फुट फुट तक पानी जमा हो गया। वहीं शहर के लाइन पार एरिया में परसराम नगर मैन रोड, प्रताप नगर मैन रोड व अंदरुनी गलियों में पानी भर गया। इससे लोगों को परेशानी हुई। डबवाली रोड आरओबी कि सर्किल के आसपास भी पानी जमा हुआ।