एप मेंआप रखेगी हर परिवार की कुंडली
संदीप ¨सह धामू, ब¨ठडा लोकसभा चुनाव में चार सीट जीतने और दिल्ली चुनाव में बेहतर प्रदर्शन से उत्साह
संदीप ¨सह धामू, ब¨ठडा
लोकसभा चुनाव में चार सीट जीतने और दिल्ली चुनाव में बेहतर प्रदर्शन से उत्साहित आम आदमी पार्टी वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में खुद को 21वीं सदी की पार्टी के रूप पेश करेगी। इसमें राज्य के राजनीतिक मानचित्र पर वीवीआइपी सीट के रूप में उभरी ब¨ठडा लोकसभा सीट पर आप का फोकस है। ब¨ठडा में अकाली दल और कांग्रेस का विकल्प बनने लिए आप ने मोबाइल एप्लीकेशन में हर परिवार की कुंडली बनानी शुरू कर दी है। वहीं अकाली दल और कांग्रेस पर राजनीतिक बयानबाजी का हमला करने के लिए 35 ट्रेंड प्रवक्ताओं की टीम को मैदान में उतारा है।
आप के पदाधिकारियों के अनुसार परिवार जोड़ो अभियान की मोबाइल एप्लीकेशन लॉन्च कर दी गई है। इसमें हर ट्रेंड प्रवक्ता लोकसभा क्षेत्र के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के परिवार के मुखिया और मतदाताओं का नाम, पता और फोन नंबर एप में फीड करेगा। इससे दिल्ली में मतदाताओं का एक डाटाबेस तैयार किया जाएगा। सॉफ्टवेयर की मदद से भविष्य में मतदाताओं से संपर्क करने की प्ला¨नग बनाई जाएगी। पहले सदस्यता अभियान कागज का फार्म भरवा कर चलाया गया था। इससे एक जगह पर दूसरे के क्षेत्र के लोग भी सदस्य बन गए थे। फिर इनका रिकॉर्ड संबंधित क्षेत्र तक पहुंचाने में दिक्कत आई थी। इसी वजह से अब परिवार जोड़ो अभियान को मोबाइल एप से संचालित करने की प्ला¨नग बनाई गई।
तथ्यों के साथ विरोधियों के बयान की काट करेंगे प्रवक्ता
पंजाब के लोकसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाने के लिए बनाए प्रवक्ताओं को पिछले दिनों लुधियाना में प्रशिक्षण दिया गया। इसमें ब¨ठडा लोकसभा क्षेत्र के 35 प्रवक्ताओं को भी ट्रेंड किया गया। प्रवक्ताओं को सूचना तकनीक के उपयोग और राजनीतिक द्वंद्व में विरोधियों को पछाड़ने का प्रशिक्षण दिया गया। तकनीकी सत्र में परिवार जोड़ो अभियान के मोबाइल एप का संचालन, इसमें डाटा फीड करने सहित अन्य तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी गई। वहीं दूसरे सत्र में बताया कि लोगों के बीच जाकर वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य को किस तरह प्रस्तुत करना है। आप की नीतियों के साथ कृषि, किसानों की बदहाली, बढ़ रही नशावृत्ति, बेरोजगारी, उद्योगों के पलायन, भ्रष्टाचार पर कैसे अपना पक्ष रखना है। पिछले 60 वर्षों में कांग्रेस और अकाली दल की नीतियों किस तरह जनता के माफिक नहीं रही और आप कैसे बेहतर विकल्प बन सकता है, के बारे में तथ्यात्मक ढंग से अपना पक्ष रखने का प्रशिक्षण दिया गया।
एफबी, वाट्सअप और ट्विटर मैन टूल:
आप के सेक्टर कोऑर्डिनेटर दीपक बंसल के अनुसार ब¨ठडा क्षेत्र में सोशल मीडिया के लिए एक दर्जन एक्सपर्ट की टीम तैयार की गई है। इसमें फेसबुक, वाट्सअप और ट्विटर को युवाओं को जोड़ने के लिए टूल के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है। दीपक बंसल के अनुसार 35 वर्ष आयु वर्ग के मतदाताओं तक पहुंच बनाने के लिए सोशल मीडिया को हथियार बनाया जा रहा है।