Move to Jagran APP

किसानों का गांव बादल में 8 से अनिश्चितकालीन धरना

जासं, ब¨ठडा भारतीय किसान यूनियन (एकता सिद्धुपुर) के पदाधिकारियों का आरोप है कि नरमा पर सफेद मक्खी

By Edited By: Published: Tue, 01 Sep 2015 05:54 PM (IST)Updated: Tue, 01 Sep 2015 05:54 PM (IST)
किसानों का गांव बादल में 8 से अनिश्चितकालीन धरना

जासं, ब¨ठडा

loksabha election banner

भारतीय किसान यूनियन (एकता सिद्धुपुर) के पदाधिकारियों का आरोप है कि नरमा पर सफेद मक्खी के प्रकोप की वजह से घटिया कीटनाशक, बीज होना और इनकी निर्माता कंपनियों के साथ कृषि विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत होना है। घटिया कीटनाशक, बीज, कृषि अधिकारियों की भूमिका की जांच करवाने और सफेद मक्खी से बर्बाद फसल के मुआवजे की मांग को लेकर यूनियन मालवा क्षेत्र की कॉटन पट्टी के किसानों के साथ 8 सितंबर से मुख्यमंत्री प्रकाश ¨सह बादल के गांव बादल में अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेगी। मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष पिशोरा ¨सह सिधूपुर ने कहा कि सफेद मक्खी ने किसानों की फसल और सफेद पाउडर ने पंजाब की जवानी तबाह कर दी है। सरकार इसकी तरफ ध्यान नहीं दे रही है। पिशोरा ¨सह के अनुसार किसान अपनी फसल मिट्टी में मिलाने को मजबूर हैं। इससे किसान आर्थिक रूप से टूट चुका है। इसकी भरपाई के लिए किसान को 40 से 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देना चाहिए।

प्रदेश महासचिव बोग ¨सह मानसा ने बताया कि किसानों को बीटी कॉटन का घटिया बीज मिला है। फिर सफेद मक्खी नियंत्रण के लिए घटिया कीटनाशक दिया गया, जिसका फसल पर छिड़काव करने के बावजूद असर नहीं हुआ। इससे कीट मरने के बजाय फसल को बर्बाद कर रहा है। इसके प्रति कृषि मंत्री और कृषि विभाग के अधिकारी जिम्मेदार हैं। कृषि विभाग घटिया बीज और कीटनाशक के बीजों के नमूने लेकर जांच नहीं करवाता।

-------

विधानसभा का विशेष सत्र बुलाना चाहिए

प्रदेश महासचिव बोग सिंह के अनुसार सरकार को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाना चाहिए। इसमें नरमे की बर्बाद फसल का 5 हजार रुपये प्रति एकड़ की बजाय 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने का नियम बनाना चाहिए। वहीं कंपनियों व अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। वहीं बीज, उर्वरक और कीटनाशक सरकारी दुकानों से उपलब्ध करवाने की व्यवस्था करनी चाहिए।

-------

बैठक में धरने को सफल बनाने पर चर्चा

प्रेस कॉन्फ्रेंस पूर्व टीचर्स होम में किसान यूनियन की बैठक हुई। इसमें मुख्यमंत्री के गांव बादल में 8 सितंबर से शुरू होने वाले बेमियादी धरने को सफल बनाने पर चर्चा की गई। कॉटन पट्टी के ज्यादा से ज्यादा किसानों को धरने में लाने प विचार किया गया। बैठक में यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष, महासचिव, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष काका ¨सह कोटड़ा, उपाध्यक्ष गुरा दित्ता ¨सह, सचिव मेहर ¨सह थेड़ी, बलदेव ¨सह संदोहा जिलाध्यक्ष ब¨ठडा, मलूक ¨सह जिलाध्यक्ष मानसा, जसपाल ¨सह जिलाध्यक्ष बरनाला, सुखदेव ¨सह जिलाध्यक्ष मुक्तसर, जगजीत ¨सह जिलाध्यक्ष फरीदकोट, उदय ¨सह जिलाध्यक्ष फाजिल्का, गुरबख्श ¨सह जिलाध्यक्ष पटियाला, बिकर ¨सह जिलाध्यक्ष संगरूर, गुरमीत ¨सह जिलाध्यक्ष फतेहगढ़ साहब आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.