गंदगी से भड़के लोग, ग्लूकोज की बोतल टांग जताया रोष
जासं, ब¨ठडा शहर के लाइनपार परसराम नगर स्थित गुरुकुल रोड पर कूड़े के डंप से परेशान लोगों ने सड़क पर
जासं, ब¨ठडा
शहर के लाइनपार परसराम नगर स्थित गुरुकुल रोड पर कूड़े के डंप से परेशान लोगों ने सड़क पर उतरकर रोष प्रदर्शन किया और नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही कूड़े के डंप को नहीं हटाया गया तो डंप को उठाकर निगम अधिकारियों के घरों के आगे रखा जाएगा। दरअसल, काफी दिनों से परसराम नगर स्थित गुरुकुल रोड पर कूड़े का डंप बना हुआ है। जिस वजह से आसपास के लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। हालांकि इस संबंधी कई बार मोहल्ला निवासियों ने नगर निगम को भी सूचित किया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे परेशान लोग सड़क पर उतरे और कांग्रेसी महिला पार्षद निर्मल कौर के पति हर¨वदर लड्डू की अगुआई में रोष प्रदर्शन किया। कुछ देर के लिए सड़क जाम कर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने ग्लूकोज की बोतलें टांगकर निगम निगम के खिलाफ अनोखे डंग से प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों की अगुआई कर रहे हर¨वदर लड्डू ने कहा कि कूड़े के डंप की वजह से गुरुकुल रोड से होकर गुजरने वालों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि डंप वाली जगह पर ही एक ढाबा व एक अस्पताल है, जिसका कचरा डंप में फेंके जाने की वजह से 24 घंटे कूड़े का अंबार लगा रहता है। इसी जगह पर एक मंदिर होने की वजह से श्रद्धालुओं को रोजाना मंदिर जाने में परेशानी होती है। उक्त डंप की वजह से बीमारी भी फैलने का खतरा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर डंप को शीघ्र नहीं हटाया गया तो कूड़े को स्वयं उठाकर नगर निगम अधिकारियों के घर के आगे
रख दिया जाएगा। इस मौके पर ब्रजराज ¨सह, कुलवंत ¨सह, राहुल कुमार आदि उपस्थित थे।
शहर में सफाई का है बुरा हाल
कांग्रेसी पार्षद शैरी गोयल ने जारी प्रेस बयान में कहा कि शहर में सफाई का काफी बुरा हाल है। जगह जगह लगे कचरे के डंप जीता जागता सबूत है। उक्त कचरे की वजह से शहर बीमारियों का घर बनता जा रहा है। इतना ही नहीं उक्त कचरे के डंप में 24 घंटे बेसहारा पशु मुंह मारते रहते हैं, जो कि आए दिन सड़क हादसे के भी कारण बन रहे हैं। अगर जल्द ही शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया गया तो शहरवासियों को साथ लेकर सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे, क्योंकि दो माह से शहर की स्थिति बद से बदतर हो जा रही है। इसके बावजूद निगम का सफाई के प्रति कोई ध्यान नहीं है।