व्यापारियों ने किया सुखबीर के फैसले का स्वागत
जासं, बठिंडा उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल द्वारा व्यापारियों को राहत दिए जाने की घोषणा के बाद व
जासं, बठिंडा
उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल द्वारा व्यापारियों को राहत दिए जाने की घोषणा के बाद व्यापारियों में खुशी है। पेस्टीसाइड एंड फर्टिलाइजर्स एसोसिएशन के प्रधान रमेश गर्ग व
व्यापारी नेता अशोक कुमार धुन्नीके ने पंजाब सरकार के फैसले का स्वागत किया। उक्त दोनों व्यापारियों ने ई-ट्रिप प्रणाली समाप्त किए जाने, व्यापारियों की शिकायतें व सुझावों के लिए हैल्प लाइन नंबर जारी करने जैसी राहत योजना को कस्बों तक ले जाने की घोषणा से एक लाख 86 हजार व्यापारियों को राहत मिलने की संभावना जताई है। उन्होंने पंजाब सरकार का आभार जताते हुए कहा कि सरकार की उक्त पॉलिसी ने व्यापार के लिए एक संजीवनी का काम किया है। हेल्प लाइन नंबर जारी करके व्यापारियों को सरकार ने सीधा खुद से जोड़ लिया है। उक्त पॉलिसी से इस्पेक्टर राज खत्म हो जाएगा।