भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन
जागरण संवाददाता, अमृतसर : भारत विकास परिषद अमृतसर मेन व छेहरटा शाखा द्वारा भारत को जानो प्रि
जागरण संवाददाता, अमृतसर : भारत विकास परिषद अमृतसर मेन व छेहरटा शाखा द्वारा भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। इसकी अध्यक्षता परिषद के प्रधान तरसेम महाजन ने डीआर माडर्न स्कूल में किया गया। इस प्रतियोगिया में आठ स्कूलों के 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रधान तरसेम महाजन ने विजेता बच्चों को संबोधित करते हुए कि जो व्यक्ति अपने इतिहास व विरासत को नहीं जानता वह कभी तरक्की नहीं कर सकता। ज्ञान के अथाह सागर में डुबकी लगाने वाला व्यक्ति जीवन में सदैव सफलता हासिल करता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से हमारी आने वाली पीढ़ी को देश के अमीर विरसे व इतिहास से रूबरू होने का मौका मिलता है।
इस मौके पर सचिव नोनिस बहल, प्रिंसिपल सुमन सरीन, जेएस नागपाल, सुमित पूरी, अशोक धवन, रवि पठानिया व अन्य उपस्तिथ थे।