रणदीप गिल को चांदी के मुकूट से किया सम्मानित
जागरण संवाददाता, तरनतारन: हिमाचल प्रदेश वाल्मीकि कल्याण बोर्ड सदस्य राजेंद्र मुन्ना, पार्षद अनुरा
By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Jul 2017 09:40 PM (IST)Updated: Thu, 20 Jul 2017 09:40 PM (IST)
जागरण संवाददाता, तरनतारन: हिमाचल प्रदेश वाल्मीकि कल्याण बोर्ड सदस्य राजेंद्र मुन्ना, पार्षद अनुराधा, सुदेश कुमार, सुदेश सिहोंतरा द्वारा कांगड़ा में अखिल वाल्मीकि धर्म समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणदीप गिल को चांदी का मुकूट भेंट किया गया। इस मौके समूह नेताओं ने रणदीप गिल को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस एससी मोर्चा का उप चेयरमैन नियुक्त करने पर बधाई दी। रणदीप गिल ने इस मौके पर पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी और हिमाचल प्रदेश के सुखविंद्र सिंह का धन्यवाद करते कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए एससी विंग अपनी जिम्मेदारी निभाएगी। वाल्मीकि सभा के जिला अध्यक्ष सुदेश सिहोंतरा ने भी संबोधन किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें