Move to Jagran APP

कापी ---- पंजाब डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन का चुनाव आज

जागरण संवाददाता, अमृतसर राज्य के डिस्ट्रीब्यूटरों की समस्याओं के समाधान के लिए बनी पंजाब डिस्ट्रीब

By Edited By: Published: Sat, 24 Sep 2016 09:22 PM (IST)Updated: Sat, 24 Sep 2016 09:22 PM (IST)

जागरण संवाददाता, अमृतसर

loksabha election banner

राज्य के डिस्ट्रीब्यूटरों की समस्याओं के समाधान के लिए बनी पंजाब डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के प्रधान व महासचिव का चुनाव 25 सितंबर को करवाने के लिए सभी तैयारियों पूरी कर ली गई हैं। संस्था के संविधान के अनुसार हर दो वर्ष बाद चुनाव करवाने का नियम है।

पिछला चुनाव वर्ष 2014 में सर्वसम्मति से करवाया गया था। उस समय फिरोजपुर के एनआर अग्रवाल पंजाब प्रधान, अश्वनी डोगरा महासचिव निर्वाचित हुए थे। प्रधान द्वारा सर्वसम्मति में बनाई गई कार्यकारिणी में कुंज बिहारी, देस राज तनेजा, दक्ष जैन उपाध्यक्ष, संदीप बजाज संयुक्त सचिव, सुरेश सचदेवा खजांची, वरुण गोयल को पीआरओ बनाए गए था। इस चुनाव प्रक्रिया के लिए 22 सितंबर तक नामांकन करने की घोषणा हुई थी। इस बार यह भी जानकारी मिली है कि चुनाव प्रक्रिया में अभी तक किसी भी सदस्य की ओर से नामांकन नहीं किया गया है। इस लिए इसबार भी प्रधान एनआर अग्रवाल, महासचिव अश्वनी डोगरा बन जाएंगे। प्रधान अनिल कपूर ने कहा कि होटल कंट्री इन क्वीन रोड़ में चुनाव प्रक्रिया दोपहर तीन बजे शुरू होगी। करीब चार बजे नई टीम की घोषणा कर दी जाएगी।

पंजाब डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के चेयरमैन मनमोहन अरोड़ा ने कहा कि अभी तक यह नहीं पता चला है कि चुनाव प्रक्रिया में कितने प्रत्याशी नामंकन किए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.