आज एसडीेम के साथ होगी संत समाज की बैठक
संवाद सहयोगी, अमृतसर : भगवान वाल्मीकि मंदिर गुरुज्ञान नाथ आश्रम (श्री रामतीर्थ) के फ्रंट पर बरामदे क
संवाद सहयोगी, अमृतसर : भगवान वाल्मीकि मंदिर गुरुज्ञान नाथ आश्रम (श्री रामतीर्थ) के फ्रंट पर बरामदे को बनाने के मामले में प्रशासन के साथ पैदा हुए विवाद पर सोमवार को आश्रम में एक आगामी बैठक होगी। जिसमें यह रणनीति तैयार की जाएगी कि बरामदे के मामले में प्रशासन ने जो कारवाई की है वह किसके इशारे पर की है। बैठक में पूरे पंजाब से श्रद्धालु शामिल होंगे। वीर नछतर नाथ ने कहा कि मंदिर के फ्रंट पर बरामदा बनाने से पहले संत पूर्ण नाथ से संपर्क कर लेना चाहिए था, पर प्रशासन ने पुलिस बल के सहारे कार्यवाही करके श्रद्धालुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने इस घटना की निंदा करते कहा कि यदि प्रशासन ने कोई निर्माण कार्य करवाना था तो पुलिस बल की बजाय आश्रम के प्रबंधकों से संपर्क कर सकते थे। पता चला है कि इस मामले में प्रशासन द्वारा एसडीएम अजनाला के साथ बैठक होगी। जिसमें आश्रम के पांच सदस्य बाबा नछतर नाथ शेर गिल, वरिंदर सिंह भीम, जोगिंदर सिंह मान, मनोज सिंह भट्टी व अन्य सदस्य शामिल होंगे। जिसका बरामदा के निर्माण बारे आगामी रणनीति अपनाई जाएगी।