पंजाब मंडी बोर्ड के उपाध्यक्ष की टिप्पणी पर भड़के किसान
जागरण संवाददाता, तरनतारन : जम्हूरी किसान सभा (पंजाब) द्वारा पंजाब मंडी बोर्ड के उपाध्यक्ष रविंदर सिं
जागरण संवाददाता, तरनतारन : जम्हूरी किसान सभा (पंजाब) द्वारा पंजाब मंडी बोर्ड के उपाध्यक्ष रविंदर सिंह चीमा द्वारा खुदकशी कर रहे किसानों के बारे में अपनानजनक टिप्पणी करने पर मंगलवार को खडूर साहिब के पुराने बस अड्डे में पुतला फूंकते हुए जोरदार नारेबाजी की गई। इसकी अगुवाई जिला अध्यक्ष मुख्तार सिंह मल्ला, डॉ. अजायब सिंह जहांगीर, चैंचल सिंह, सुलक्खण सिंह, नरिंदर सिंह तुड़, जसबीर सिंह वैरोवाल ने संयुक्त रूप से की।
संबोधित करते हुए जम्हूरी किसान सभा के प्रांत प्रेस सचिव प्रगट सिंह जामाराय ने कहा कि केंद्र और पंजाब की शिअद-भाजपा सरकार की नीतियों कारण किसान कर्जे के बोझ तले दबकर खुदकशी कर रहे है। शिअद सरकार द्वारा नियुक्त किए उपाध्यक्ष चीमा दुखी किसानों के जख्मों पर नमक छिड़क रहे हैं। उन्होंने कहा कि बढ़ रही महंगाई से किसानों के लागत खर्चे लगातार बढ़ रहे हैं और केंद्र की शिअद-भाजपा सरकार द्वारा किसानों की फसल के दाम डॉ. स्वामीनाथन कमिशन की सिफारिशों अनुसार देने से इंकार किया जा रहा है। जामराय ने कहा कि शिअद-भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार के कारण मालवे के किसानों की फसलें बरबाद हुई हैं। और माझे के किसान की 1121 और 1509 बासमती की भारी लूट हुई है जबकि किसानों द्वारा बेची गेहूं की फसल का भुगतान भी नहीं किया जा रहा। उन्होंने लोगों को किसान विरोधी सरकार के खिलाफ लामबंद होने का निमंत्रण दिया। इस मौके पर जोगिंदर सिंह खडूर साहिब, गुडपाल सिंह भरोवाल, जसबीर सिंह तुड़, मंगल सिंह खडूर साहिब, परमजीत सिंह बाणिया, झिर्मल सिंह, जसवंत सिंह, हरजीत सिंह, सरबजीत सिंह, जरनैल सिंह आदि मौजूद थे।