न्याय के लिए पुलिस से गुहार लगाई
संवाद सहयोगी, वेरका किसान द्वारा खेतों में मजदूरी करवाते समय घायल हुए 12 वर्षीय बच्चे के परिजनों न
संवाद सहयोगी, वेरका
किसान द्वारा खेतों में मजदूरी करवाते समय घायल हुए 12 वर्षीय बच्चे के परिजनों ने पुलिस से न्याय की मांग की है। मामले की जानकारी देते हुए कुलदीप सिंह निवासी चक्क मराना ने बताया कि उनका बेटा जश्नप्रीत सिंह 15 नवंबर को घर के बाहर खेल रहा था। तभी किसान नसीब सिंह उसे खेतों में काम करने के लिए पैसे का लालच देकर अपने साथ ले गया। खेत में तविया चलाने का काम किया जा रहा था। जश्नदीप को तवियों पर बिठा दिया। ट्रैक्टर चलते ही उनका पुत्र गिरते ही तवियों के नीचे आ गया, जिसके चलते उसकी एक टांग तीन जगह से कट गयी। उपचार के लिए उसे अमृतसर लाया गया। जहां निजी अस्पताल में उसके तीन आपरेशन हो चुके है। अभी भी एक और होना है। हादसे में आरोपी किसान ने उपचार में मदद का भरोसा तो दिलवाया था मगर अभी तक कोई सार नहीं ली है। मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गयी। तब भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी गुरजिंदर सिंह से संपर्क करने पर उन्होंने कहा कि बाल मजदूरी करवाने के लिए जमींदार पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, किसान के भाई तरसेम सिंह का कहना है कि नसीब सिंह बच्चे को खेत में लेकर ही नहीं गया। बच्चा खुद आया था। लड़के के रिश्तेदार ने ही ट्रैक्टर चलाया तो बच्चा तवियों पर चढ़ रहा था। उन्होंने कहा कि हमने उपचार के लिए कहा था पर कोई भी उनके पास नहीं आया।