Move to Jagran APP

तीसरे दिन भी हड़ताल, निगम हुआ कचरा-कचरा

जागरण संवाददाता, अमृतसर : नगर निगम में शुक्रवार को तीसरे दिन भी मुकम्मल हड़ताल रही। हालांकि, आज नगर न

By Edited By: Published: Sat, 10 Oct 2015 12:59 AM (IST)Updated: Sat, 10 Oct 2015 12:59 AM (IST)
तीसरे दिन भी हड़ताल, निगम हुआ कचरा-कचरा

जागरण संवाददाता, अमृतसर : नगर निगम में शुक्रवार को तीसरे दिन भी मुकम्मल हड़ताल रही। हालांकि, आज नगर निगम कचरा-कचरा हो गया। मेयर, कमिश्नर समेत निगम के तमाम कार्यालय के बाहर कचरा फेंक दिया गया। मेयर कार्यालय के मुख्य द्वार पर कचरा फेंककर पोस्टर पर लिखा गया है निगम का निकला दीवाला मेयर बख्शीराम अरोड़ा। कचरा फेंकने को लेकर सांझी संघर्ष कमेटी व सांझा संघर्ष मोरचा में ठन गई है। दोनों यूनियनों ने एक-दूसरे पर कचरा फेंकने के आरोप लगाए हैं।

loksabha election banner

सांझी संघर्ष कमेटी के हरजिन्दर वालिया ने कहा कि निगम कार्यालय में चारों ओर कचरा फेंक दिया गया। इस वजह से रोष प्रदर्शन करने आए कई मुलाजिम बीमार भी हो गए। कुछ अस्पताल में भी दाखिल हुए। वालिया ने सांझा संघर्ष मोरचा के नेताओं पर कचरा फेंकने का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर किसी मुलाजिम के साथ कोई अनहोनी होती है तो मोरचा के नेताओं को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं मोरचा के नेता सुरेन्द्र टोना ने कहा कि यह किसी शरारती लोगों का काम होगा। मोरचा का इससे कोई लेना देना नहीं। मोरचा के सदस्य पढ़े-लिखे व सूझवान हैं। वह ऐसी हरकतें क्यों करेंगे। कमेटी के इशारे पर ही यह कचरा फेंका गया होगा

मोरचा को कांग्रेस का समर्थन,

निगम भंग करे सरकार : मन्ना

सांझा संघर्ष मोरचा को कांग्रेस का समर्थन मिला। पंजाब प्रदेश काग्रेस कमेटी के वरिष्ठ सदस्य मनदीप सिंह मन्ना मेयर कार्यालय के बाहर मोरचा के द्वारा आयोजित रोष धरने में शामिल हुए। मन्ना ने कहा कि दो माह से अपने कर्मचारियों को वेतन देने में नाकाम निगम को पंजाब सरकार भंग कर दे। अन्यथा इसमें काम करने वाले हजारों कर्मचारी दो वक्त की रोटी के लिए भी मोहताज हो जाएंगे। मन्ना ने कहा कि विकास के नाम पर बनी बनाई सड़कें तोड़कर दोबारा बनाई जा रही हैं तो मुलाजिमों के नाम पर खजाना खाली क्यों?

धरना को सांझा संघर्ष मोरचा के नेता सुरेन्द्र टोना, संजय खोसला, कमल नाहर, देवेन्द्र राजा, नरेन्द्र पाल गोल्डी, हरवंश लाल, बलजीत सिंह बाजवा, कुलदीप पंडोरी, कामरेड दर्शन दर्द, रविन्दर कुमार, मंगल सिंह थिंद, आरसी त्यागी, त्रिलोक गिल, दीपक गिल, सुरिन्दर नाहर ने भी संबोधित किया।

टाउन हॉल से रामबाग तक रोष

मार्च, जोशी का फूंका पुतला

वेतन न मिलने के विरोध में सांझी संघर्ष कमेटी के पदाधिकारी विनोद बिट्टा, हरजिंदर सिंह वालिया, मेजर सिंह, करमजीत सिंह केपी, सतिंदर सिंह, अरुण सहजपाल, परमजीत सिंह पम्मा, अजय कुमार, प्यारा सिंह, जतिन्दर शर्मा, अजीत सिंह, केवल कुमार, कस्तूरी लाल, बलविंदर बिल्लू, अशोक, चरणजीत सिंह, भगवंत सिंह, लखविंदर सिंह, भूपिंदर सिंह, वरुण कुमार, सरवन सिंह, भारती, मनोज कुमार की अगुवाई में टाउन हॉल में जोरदार रोष प्रदर्शन किया गया। इसके बाद स्थानीय निकाय मंत्री अनिल जोशी का पुतला लेकर टाउन हाल से रामबाग तक रोष मार्च निकाला गया। रोष मार्च के बाद जोशी का पुतला फूंका गया। बिंट्टा व वालिया ने कहा कि निगम में तीसरे दिन भी हड़ताल मुकम्मल रही। जब तक मुलाजिमों को दो माह का वेतन नहीं मिलता यह आंदोलन जारी रहेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.