लड़की को अगवा कर दुष्कर्म
जागरण संवाददाता, अमृतसर : कस्बा मजीठा से 28 अगस्त की रात साढे दस बजे 17 वर्षीय लड़की को अगवा कर दु
जागरण संवाददाता, अमृतसर :
कस्बा मजीठा से 28 अगस्त की रात साढे दस बजे 17 वर्षीय लड़की को अगवा कर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
कस्बा मजीठा निवासी 17 वर्षीय लड़की ने बताया कि उसके माता-पिता में तलाक हो चुका है। वह अपने ननिहाल में रह रही है। 28 अगस्त की रात साढे दस बजे घर पर सर्बजीत सिंह निवासी वार्ड नंबर 11 मजीठा आया। उसने कहा कि उसकी मां का एक्सीडेंट हो गया है। यह सुनकर ही वह घबरा गई और उसके साथ चल पड़ी। जब वह सुरजीत टेलर की दुकान के नजदीक पहुंचे तो वहां पर आरोपी की इनोवा गाड़ी खड़ी थी। उसे इनोवा गाड़ी में बैठाया और गांव कलेर मांगट में ले गया। वहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद से उसे जान से मारने की धमकी देते हुए वापिस घर छोड़ गया। उन्होंने इलाके के गणमान्य लोगों को बताया। लोगों के साथ थाना मजीठा में पहुंचीं।
एसएचओ हरीश बहल ने बताया कि आरोपी खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच महिला अधिकारी कर रही हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।