गली को पक्का करने के काम का शुभारंभ किया
जागरण संवाददाता, अमृतसर : पंजाब प्रदेश काग्रेस कमेटी के उप प्रधान व विधायक ओम प्रकाश सोनी ने वार्ड न
By Edited By: Published: Tue, 30 Jun 2015 09:03 PM (IST)Updated: Tue, 30 Jun 2015 09:03 PM (IST)
जागरण संवाददाता, अमृतसर : पंजाब प्रदेश काग्रेस कमेटी के उप प्रधान व विधायक ओम प्रकाश सोनी ने वार्ड नंबर 46 में गली गोसाइया को कंक्रीट से पक्का करने के काम का शुभारंभ किया। विधायक सोनी ने कहा की जनता की सेवा करना ही उनका लक्ष्य रहा है। वह हमेशा विकास में विश्वास रखते हैं, झूठे वादों में नहीं। लोगों की सेवा के लिए उनका परिवार और खुद 24 घटे हाजिर हैं। इस मौके पर विकास सोनी, महेश खन्ना, शालू चोपड़ा, अंकुश चोपड़ा, रमेश चोपड़ा, संजय बहल, विजय धवन, बबलू प्रधान, सुनील, जवाहर लाल वोहरा, गुलशन उस्ताद, रवि बहल, विक्की वाही, योगराज, विशु अरोड़ा, सतीश अडवाणी, सुमन, कंचन आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें