सीढि़यां चढ़ने में हांफे बाबू, ट्रस्ट में लगेगी लिफ्ट
धीरज कुमार झा, अमृतसर सरकारी बाबू अब सीढि़यां चढ़ने में हांफेंगे नहीं। सैकड़ों सीढि़यां नापने की ब
धीरज कुमार झा, अमृतसर
सरकारी बाबू अब सीढि़यां चढ़ने में हांफेंगे नहीं। सैकड़ों सीढि़यां नापने की बजाय अब सीधे लिफ्ट से वह दफ्तर पहुचेंगे। नगर सुधार ट्रस्ट में जल्द ही लिफ्ट लगने वाली है। यही नहीं नेहरू शापिंग कांप्लेक्स व धर्म सिंह मार्केट आने वाली जनता को भी ट्रस्ट ने सौगात देते हुए यहां 67 लाख की लागत से तीन लिफ्ट लगाने के लिए टेंडर जारी कर दिया है।
लारेंस रोड पर 1997 में बना नेहरू शापिंग कांप्लेक्स अपने निर्माण के बाद से ही लिफ्ट की बाट जोह रहा है। यहां चार लिफ्ट लगने वाली थी। कुछ साल पहले काफी शोरशराबे के बाद यहां एक लिफ्ट लगाई भी गई, लेकिन महज दो-चार दिन ही चल पाई। लिफ्ट खराब होने के बाद रिपेय¨रग के लिए उस कंपनी का सामान ही बाजार में नहीं मिल पाया। 18 सालों के बाद नेहरू शापिंग कांप्लेक्स में ट्रस्ट एक साथ दो लिफ्ट लगाने वाला है। कांप्लेक्स में कुल 400 दुकानें हैं। सौ दुकानें ट्रस्ट ने बेच दी हैं, जबकि सौ के करीब दुकानें किराये पर ट्रस्ट ने दे रखी हैं। जहां हजारों की तादाद में शहरवासी रोजाना खरीदारी के लिए आते हैं। इसी तरह धर्म सिंह मार्केट में उम्र पूरी करने के बाद वहां लगी लिफ्ट दो सालों से शी पीस बनी हुई थी। धर्म सिंह मार्केट में भी सैकड़ों की तादाद में दुकानें हैं। यहां के दुकानदारों व जनता को लिफ्ट लगने से राहत मिलेगी। खास बात यह है कि धर्म सिंह मार्केट में ही लोकल बाडी विभाग के डिप्टी डायरेक्टर का भी कार्यालय है। दफ्तर पहुंचने में विभाग के बाबू व मुलाजिम को तकरीबन सौ से अधिक सीढि़यां तय करनी होती हैं। लिफ्ट लगने से बाबूओं को राहत मिलेगी।
टेंडर जारी, जल्द
लगेंगे लिफ्ट : एसई
नगर सुधार ट्रस्ट के एसई राजीव सेखड़ी कहते हैं कि नेहरू शापिंग कांप्लेक्स में दो और धर्म सिंह मार्केट में एक लिफ्ट लगाने के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं। एक सप्ताह में यहां लिफ्ट लगाने की कवायद शुरू हो जाएगी। ट्रस्ट दफ्तर में लिफ्ट लगाने की योजना पर मुहर लग चुकी है। यहां भी लिफ्ट लगाने के लिए जल्द ही टेंडर जारी किए जाएंगे।
लिफ्ट की होगी मेंटीनेंस
लगाएंगे लिफ्ट आपरेटर
नेहरू शापिंग कांप्लेक्स हो या धर्म सिंह मार्केट ट्रस्ट प्रशासन को लिफ्ट लगाने में कोई परेशानी नहीं, लेकिन मेंटीनेंस के अभाव में यह खराब हो जाता है। इसलिए ट्रस्ट ने इस बार लिफ्ट लगाते ही इसके लिए लिफ्ट आपरेटर भी तैनात करने का निर्णय लिया है। सेखड़ी ने कहा कि जहां भी लिफ्ट लगेगी, वहां आपरेटर भी रखे जाएंगे।