कांग्रेस ने किया चक्का जाम
जागरण संवाददाता, तरनतारन : अनाज मंडी में धक्के खा रहे किसानों के हक में कांग्रेस पार्टी ने आते अमृ
जागरण संवाददाता, तरनतारन :
अनाज मंडी में धक्के खा रहे किसानों के हक में कांग्रेस पार्टी ने आते अमृतसर- फिरोजपुर नेशनल हाईवे पर कई घंटों तक चक्का जाम कर पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि सरकार जानबूझ कर किसानों को परेशान कर रही है। इस मौके पर सरकार को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर 24 घंटे में गेहूं की खरीद यकीनी न हुई तो मंत्रियों व विधायकों का घेराव किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव भूपिंदर सिंह बिट्टू, गुरमिंदर सिंह रटौल, रंजीत सिंह राणा गंडीविंड की अगुवाई में किसानों ने अमृतसर-राजस्थान नेशनल हाईवे स्थित गांव रसूलपुर में यातायात ठप कर दिया। इस मौके पर भूपिंदर सिंह बिट्टू, रंजीत सिंह राणा गंडीविंड, गुरमिंदर सिंह रटौल ने कहा कि देश का अन्नदाता मंडियों में धक्के खा रहा है। किसानों के हितैषी कहलाने वाले मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल सियासी ड्रामा रच रहे हैं। इस मौके पर संत सरूप सिंह फैलके, भूपिंदर कुमार नईया, विरसा सिंह रंधावा, म¨हदर सिंह कंबोज, पलविंदर सिंह ढिल्लों, गुरदेव सिंह, बिक्रम सिंह ढिल्लों, बलजीत सिंह तेजा सिंह वाला, अनोख सिंह, बादल सिंह, प्रताप सिंह, अखिल शर्मा, कंवर संधू, नवरूप सिंह डालेके, मंगल दास मुनीम, जसपाल सिंह पाला, सुबेग सिंह रसूलपुर ने संबोधित किया। इस मौके पर एसडीएम डॉ. अनुप्रीत कौर ढिल्लों पहुंची व उन्होंने गेहूं की खरीद शुरू करवाने का यकीन दिलाया। इस मौके पर भूपिंदर सिंह बिट्टू ने कहा कि गेहूं की खरीद में लापरवाही हुई तो सरकार के मंत्रियों व विधायकों का घेराव किया जाएगा।