मेहनत का सही मूल्यांकन
जागरण संवाददाता, तरनतारन : शहरी कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष सुखदेव भार्गव की नियुक्ति पर पार्टी वर्
जागरण संवाददाता, तरनतारन : शहरी कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष सुखदेव भार्गव की नियुक्ति पर पार्टी वर्करों की बैठक आयोजित की गई। इसमें पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रो. गुरविंदर सिंह ममणके पूर्व चेयरमैन नगर सुधार ट्रस्ट ने विशेष तौर पर शिरकत की। इस दौरान नवनियुक्त अध्यक्ष सुखदेव भार्गव का मुंह मीठा करवाते हुए प्रो. ममणके ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा मेहनती वर्करों का मान सम्मान किया है। सदा वर्करों की मेहनत का सही मूल्यांकन करके उनकी हौसलाआफजाई की है। ममणके ने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए तरनतारन में और नियुक्तियां की जाएगी। इस दौरान प्रो. ममणके ने शहरी अध्यक्ष सुखदेव भार्गव को सिरोपा देकर सम्मानित किया। नवनियुक्त शहरी अध्यक्ष सुखदेव भार्गव ने विश्वास दिलाया कि वह कांग्रेस को मजबूत करने के लिए सख्त मेहनत करेंगे। मौके पर सुखविंदर सिंह, जगदीप सिंह, गुरदेव सिंह, तरसेम सिंह, दलजीत सिंह, जशमेर सिंह, नछत्तर सिंह, हरजीत सिंह, प्रभजीत सिंह आदि मौजूद थे।