नाइजीरियन दल ने श्री दुग्र्याणा तीर्थ में माथा टेका
जागरण संवाददाता, अमृतसर : उत्तर भारत के महान ¨हदू तीर्थ श्री दुग्र्याणा मंदिर में नाइजीरिया से आए एक
By Edited By: Published: Fri, 27 Feb 2015 09:08 PM (IST)Updated: Sat, 28 Feb 2015 04:20 AM (IST)
जागरण संवाददाता, अमृतसर : उत्तर भारत के महान ¨हदू तीर्थ श्री दुग्र्याणा मंदिर में नाइजीरिया से आए एक ग्रुप ने मंदिर में माथा टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री राम जय राम, जय जय राम व राधे-राधे के संकीर्तन का नाइजीरियन महिलाओं और पुरुषों ने मंदिर में स्वरबद्ध होकर गायन किया। श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के मुख्य पुजारी ने नाइजीरिया वासियों को सिरोपा व प्रसाद दिया।
श्री दुग्र्याणा कमेटी कार्यालय में प्रधान सतपाल महाजन, रमेश शर्मा, बृज मोहन प्रभाकर, राज वधवा, हरीश तनेजा, संजय मेहरा, निवेश पराशर, डॉ. मित्रपाल, अशोक अरोड़ा, नंद लाल शर्मा, विपिन चोपड़ा ने नाइजीरियन दल के सदस्यों का स्वागत किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें