आज सुविधा सेंटर रहेंगे बंद, चंडीगढ़ में धरना आज
संवाद सहयोगी, अमृतसर : प्रदेशभर में लोगों की सुविधा के लिए स्थापित सुविधा सेंटरों में दो फरवरी को अस
By Edited By: Published: Sun, 01 Feb 2015 07:12 PM (IST)Updated: Mon, 02 Feb 2015 04:07 AM (IST)
संवाद सहयोगी, अमृतसर : प्रदेशभर में लोगों की सुविधा के लिए स्थापित सुविधा सेंटरों में दो फरवरी को असुविधाओं का सामना करना पड़ेगा। प्रदेश के सभी सुविधा सेंटर बंद मिलेंगे। सुविधा सेंटर में कार्यरत कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ये कर्मचारी दो फरवरी को चंडीगढ़ में धरना देंगे। पंजाब सुविधा सेंटर यूनियन द्वारा अपनी मांगों के समर्थन में दो फरवरी को चंडीगढ़ में रोष मार्च किया जा रहा है। रविवार को सिविल सर्जन कार्यालय में हुई बैठक के दौरान सुरजीत सिंह ने कहा कि उनकी मांगों को अगर सरकार ने नहीं माना तो वह अपना संघर्ष और तेज कर देंगे। इस अवसर चेतन शर्मा, अरुण शर्मा, कमल किशोर, कमल शर्मा, रविंदर सिंह आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें