Move to Jagran APP

पूरे जिले में भाजपा ने चलाया सदस्यता अभियान

जागरण संवाददाता, अमृतसर : भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता महाभियान के तहत रविवार को जिले के सभी मंड

By Edited By: Published: Sun, 21 Dec 2014 08:23 PM (IST)Updated: Sun, 21 Dec 2014 08:23 PM (IST)
पूरे जिले में भाजपा ने चलाया सदस्यता अभियान

जागरण संवाददाता, अमृतसर :

loksabha election banner

भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता महाभियान के तहत रविवार को जिले के सभी मंडलों में सदस्यता कैंप का आयोजन किया गया। सदस्यता अभियान के चलते पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र में पड़ते तीनों मंडलों पुतलीघर, कोट खालसा, छेहराटा में जिला भाजपा अध्यक्ष नरेश शर्मा ने मंडल अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, सुभाष बावा, विनोद देवगन के साथ मिलकर लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई। पश्चिमी विधानसभा में पड़ते वार्ड नंबर 54, 55, 60,65 में सदस्यता अभियान चलाया गया। इसके पश्चात केंद्रीय मंडल में पड़ते वार्ड नंबर 25, वार्ड नंबर 59, वार्ड नंबर 47 में जाकर सदस्यता अभियान का जायजा लिया।

पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में पड़ते वार्ड नंबर 16 में भी सदस्यता अभियान में जाकर लोगों को पार्टी की नीतियों से जोड़ा गया। इसके अलावा उत्तरी विधानसभा क्षेत्र, दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर सदस्यता अभियान कैंप लगाए गए। इस मौके पर पंजाब प्रदेश मीडिया सह संयोजक जनार्दन शर्मा, मनोहर सिंह सैनी भी उनके साथ मौजूद थे। भाजपा महानगर के महामंत्री सुरिंदर शर्मा व सुखविंदर पिंटू ने भी पूरे जिले में सदस्यता कैंपों का आयोजन करवाया।

इस अवसर पर भाजपा मडल के अध्यक्ष रजिंदर शर्मा, राकेश लक्की, हीरा लाल, बॉबी, अशोक मदान, तेज सिंह, सुरिंदर पाल, विनोद कुमार, अश्विनी कुमार, अरविंदर बावा, तिंदर सिंह, सुरजीत सिंह, कुलदीप कुमार, राम किशन, रमन कुमार, सौरभ शर्मा, गुलशन शर्मा, राजवंत सिंह संधू, संजय दत्त, रोहित अरोड़ा, सरताज सिंह, वीर कमल, सुदेश रानी, धमर्ेंद्र सिंह राजू, राजन सहदेव, भूपिंदर सिंह, रछपाल सिंह, करणजीत सिंह, दिलबाग सिंह, नरिंदर सिंह, दविंदर सिंह आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.